फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Information about VB-G Ram Ji Yojana was given in the Chaupal

Maharajganj News: चौपाल में वीबी-जी राम जी योजना की दी जानकारी

Mon, 09 Feb 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Information about VB-G Ram Ji Yojana was given in the Chaupal
परतावल। विकास खंड के ग्राम सभा अंध्या में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एपीओ मनरेगा दिलीप कुमार गौतम ने ग्रामीणों को वीबी-जी राम जी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मनरेगा के स्थान पर वीबी-जी राम जी योजना को लागू करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस नई योजना के तहत ग्रामीणों को न्यूनतम 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि मनरेगा योजना में प्रति वर्ष 100 दिन का रोजगार दिया जाता था। इस योजना का उद्देश्य सिर्फ मजदूरी आधारित रोजगार देना नहीं बल्कि ग्रामीण परिवारों के लिए स्थायी आजीविका के साधन तैयार करना है। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर आधारभूत संरचना जैसे सड़क, नाली, तालाब, सामुदायिक भवन और अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे गांव के समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को योजना की प्रक्रिया, लाभ और कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम सभा अंध्या में रोजगार सेवक अश्वनी सिंह के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed