फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Information about the installation of Baba Saheb's statue on disputed land, three challaned

Maharajganj News: विवादित जमीन पर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित करने की सूचना, तीन का चालान

Tue, 14 Apr 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Information about the installation of Baba Saheb's statue on disputed land, three challaned
ठूठीबारी के ग्राम बेलवा का मामला, दोनों पक्षों से तीन लोगों का किया गया चालान
विज्ञापन

ठूठीबारी। ग्राम सभा बेलवां में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर कुछ लोगों पर विवादित जमीन पर मूर्ति स्थापित करने का आरोप लगा है। सूचना मिलने पर सोमवार को प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में दोनों पक्षों के तीन लोगों का चालान कर दिया।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलवां निवासी शकलैन ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि ग्रामसभा बेलवां में मेरी जमीन पर गांव के ही कुछ लोग बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा का स्थापित करने की तैयारी कर रहे हैं। समझाने के बावजूद लोग जबरन प्रतिमा का स्थापित करने पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। सूचना पर निचलौल एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह के साथ ठूठीबारी कोतवाली पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान तीन लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। निचलौल एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि विवादित जमीन पर नई परंपरा शुरू करने को लेकर आदेश नहीं दिया जाएगा। क्षेत्राधिकारी निचलौल बसंत सिंह ने बताया कि परंपरागत तरीके से भाईचारे के साथ मिलकर पर्व को मनाएं। पर्व में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले में एक पक्ष के शकलैन और दूसरे पक्ष के सोनू व राहुल को शांति भंग में पाबंद करते हुए चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed