फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Inflow of devotees in Shiva temples, vows sought by Jalabhishek

Maharajganj News: शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता, जलाभिषेक कर मांगी मन्नतें

Tue, 11 Jul 2023 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Inflow of devotees in Shiva temples, vows sought by Jalabhishek
शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता, जलाभिषेक कर मांगी मन्नतें
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे शिवालय, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सावन के पहले सोमवार को जिले के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पडी। हर हर महादेव के जयघोष के साथ जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मंगल कामना की। प्राचीन शिव मन्दिर कटहरा में सावन के पहले सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जलाभिषेक किया। मन्दिर के महंत एवं आचार्यों ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद भाेर से ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का कपाट खोल दिए। रात से ही श्रद्धालुओं का तांता लगने लगा। सुबह होते ही मंदिर पर भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
मंदिर पर भगवान शिव के दर्शन करने के लिए महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। महिलाएं बेल, धतूरा, भांग, बेर एवं दूध चढ़ाकर भगवान शिव से वरदान मांगीं। मन्दिर के बाहर पूजा स्थल पर धूप, कपूर एवं अगरबत्ती जलाकर विधिवत पूजा की। मंदिर के संरक्षक मिथिलेश सिंह ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

----------
डीएम एवं एसपी ने भी किया जलाभिषेक
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ. कौस्तुभ सोमवार को कटहरा मंदिर पहुंचे और भगवान शिव को जलाभिषेक किया। दोनों अधिकारियों ने मेले का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को निर्देश दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान कमलेश सिंह, लेखपाल सुनील यादव, जितेंद्र यादव, सत्यपाल चौहान, ज्ञानप्रकाश राय, मोनू, गोलू, दिग्विजय सिंह, बृजेश सिंह, प्रमोद चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------

ईटहियां मंदिर में भोर में श्रद्धालुओं का लगा तांता
सोमवार को इटहियांं स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में भगवान शंकर को जल चढ़ाने के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ पडा। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी होती रही। वहीं, इस दौरान हर हर महादेव, बोल बम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ईटहियां स्थित पंचमुखी भगवान शंकर के मंदिर में सावन भर मेला लगा रहता है। सावन माह के पहले सोमवार को बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए पड़ोसी देश नेपाल समेत बिहार एवं भारतीय क्षेत्र के महाराजगंज, फरेंदा, नौतनवां, सोनौली, बरगदवां, डगरुपुर, ठूठीबारी, निचलौल, सिसवां, घुघली, मिठौरा, सिंदुरियां, भटहट, परतावल, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर आदि क्षेत्र के शिव भक्तों की टोली के आने का सिलसिला शुरु हो गया। मंदिर के पुजारी ध्यान गिरी ने बताया कि सोमवार भोर से ही पंचमुखी बाबा भोले नाथ को जल चढ़ाना शुरू हो गया था।
----------------------

गाजे बाजे के साथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालु
महराजगंज। चौक बाजार क्षेत्र के दरहटा ग्राम सभा के भोलेनाथ के भक्तों ने इस वर्ष भी श्रावण मास के प्रथम सोमवार को त्रिवेणी धाम से पैदल जल लाकर दरहटा स्थित शिवलिंग का अभिषेक किये। नेपाल के त्रिवेणी धाम से जल भर कर पैदल चौक स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर आकर रात्रि विश्राम करने के बाद सोमवार को भोर में सभी कावड़िए गाजे बाजे के साथ दरहटा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक किए। इस मौके पर मनोज मौर्या, सर्वेश मधेशिया, दीपक मद्धेशिया, राजकुमार मद्धेशिया, मुनीब, छांगुर, किशुन, रुनई, रामप्रित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed