{"_id":"6478ee1d1d9e9583660c9124","slug":"inflation-is-spoiling-maharajganj-news-c-7-1-190074-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महंगाई का तड़का बिगाड़ रहा मांगलिक कार्यक्रमों का जायका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महंगाई का तड़का बिगाड़ रहा मांगलिक कार्यक्रमों का जायका
Fri, 02 Jun 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
56 भोग के बदले 16 व्यंजनों में काम चला रहे आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सहालग के दौर में फल-सब्जियों सहित अनाज के दामों में इजाफा ने आयोजकों को हाथ सिकोड़ने पर विवश कर दिया है। मांगलिक कार्यक्रमों में मेहमानों को अब छप्पन भोग के बदले सोलह व्यंजन से काम चलाना पड़ रहा है।
फल-सब्जियों सहित खाद्य पदार्थों के दामों में आए उछाल ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। मांगलिक आयोजनों में महंगाई का असर दिख रहा है। खाद्य सामग्री महंगी होने के कारण भोजन का जायका बिगड़ गया है। आयोजकअब मेहमानों के स्वागत के लिए 56 भोग के स्थान पर 16 व्यंजनों से ही काम चला रहे हैं। आम लोगों के भोजन की थाल पर भी महंगाई का असर पड़ने लगा है। किराना के थोक कारोबारी अशोक कुमार टिबडे़वाल कहते हैं कि खाद्य सामग्री के दामों में उतार-चढ़ाव होता रहता है। मांगलिक कार्यक्रमों के कारण मांग ज्यादा बढ़ी तो मूल्य में बढ़ोत्तरी हो गई।
...
अनाज के भी चढ़े भाव
नाम वस्तु-- -- -- - दो माह पूर्व-- -- -- -- -- वर्तमान मूल्य
अरहर दाल-- -- -- -- - 110-- -- -- -- -- -- -- - 130- 140
विज्ञापन
उरद धोई-- -- -- -- -- 100-- -- -- -- -- -- - 120
चना-- -- -- -- -- -- -- - 60 -- -- -- -- -- -- -- - 60
मूंग-- -- -- -- -- -- -- -- -110-- -- -- -- -- -- - 120- 130
चावल-- -- -- -- -- -- - 36 -- -- -- -- -- -- -- - 40
आटा-- -- -- -- -- -- -- 25 -- -- -- -- -- -- -- -- 28
यह सभी मूल्य किलो के भाव का है।
...
अदरक और टमाटर के दामो में उछाल
तपन के साथ रुक-रुक कर हुई बारिश से बाजारों में सब्जी के भाव में उछाल आया है। अदरक के भाव में अधिक उछाल देखने को मिल रहा है। यह पहले 160 रुपये प्रति किलो मिलता था। अब 210 रुपये के हिसाब से बिक रहा है। टमाटर के भाव में भी उछाल आया है। अब 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। 15 दिन पहले टमाटर का रेट 20 रुपये प्रति किलो था। गाजर, खीरा, करेला 30 रुपये किलो बिक रहा है। भिंडी 40, कद्दू 25, मूली 60 रुपये किलो तक बिक रहा है।
...
आम बना खास, मेवा के भाव में तेजी
सहालग में बढ़ी मांग का असर फलों पर भी दिखने लगा है। उत्पाद अधिक होने के कारण केले का भाग गिरा है। अनानास, नारियल, सेब, अंगूर, संतरा, मुसम्मी, चीकू, आम व पपीता के दाम बढ़ गए हैं। आम भी अभी खास बना है, जिसका भाव 50 रुपये से नीचे आने को तैयार नहीं है। वहीं मेवा के भाव में भी तेजी देखी जा रही है।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सहालग के दौर में फल-सब्जियों सहित अनाज के दामों में इजाफा ने आयोजकों को हाथ सिकोड़ने पर विवश कर दिया है। मांगलिक कार्यक्रमों में मेहमानों को अब छप्पन भोग के बदले सोलह व्यंजन से काम चलाना पड़ रहा है।
फल-सब्जियों सहित खाद्य पदार्थों के दामों में आए उछाल ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। मांगलिक आयोजनों में महंगाई का असर दिख रहा है। खाद्य सामग्री महंगी होने के कारण भोजन का जायका बिगड़ गया है। आयोजकअब मेहमानों के स्वागत के लिए 56 भोग के स्थान पर 16 व्यंजनों से ही काम चला रहे हैं। आम लोगों के भोजन की थाल पर भी महंगाई का असर पड़ने लगा है। किराना के थोक कारोबारी अशोक कुमार टिबडे़वाल कहते हैं कि खाद्य सामग्री के दामों में उतार-चढ़ाव होता रहता है। मांगलिक कार्यक्रमों के कारण मांग ज्यादा बढ़ी तो मूल्य में बढ़ोत्तरी हो गई।
विज्ञापन
...
अनाज के भी चढ़े भाव
नाम वस्तु
अरहर दाल
विज्ञापन
उरद धोई
चना
मूंग
चावल
आटा