{"_id":"5dc854b98ebc3e5b2b25a9c5","slug":"inflation-food-maharajganj-news-gkp328768731","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे खाएं तड़के वाली दाल, कीमतों में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे खाएं तड़के वाली दाल, कीमतों में उछाल
विज्ञापन
महंगाई : बिगड़ रहा घर का बजट
महराजगंज। महंगाई की मार सिर्फ प्याज पर ही नहीं है। इसका असर दाल रोटी तक आ गयी है। जिले में प्याज 60 से 70 रुपये प्रति किलों बिक रही है। कहीं कहीं तो 80 रुपये किलो बिक रही है। बीते 20 दिनों की बात करें तो दाल एवं मसालों के दाम में इजाफा हुआ है। लोगों का कहना है कि महंगाई पर सरकार का नियंत्रण नहीं है। कीमतों में उछाल आने से तड़के वाली दाल थाली तक पहुंचने में जेब ढ़ीली हो जा रही है। अरहर की दाल 80 से 95 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
विक्रेताओं के मुताबिक करीब 20 दिन पहले दाल मसाला आदि के दाम में कमी थी। लेकिन अब बढ़ोत्तरी दर्ज हो गई है। पहले अरहर की दाल 70 से 75 रुपये था। लेकिन अब 80 से 95 रुपये प्रति किलो बिक रही है। यहीं हाल मसालों में भी है। इलाइची 1200 से 1500 रुपये में बिक रही थी। लेकिन इन दिनों 1300 से 1600 रुपये तक बिक रही है। चना पहले 50 रुपये प्रति किलों की दर से बिक रहा था। लेकिन अब 55 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। मसूर की दाल पहले 50 रुपये प्रति किलों थी। अब 60 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। बेसन पहले 60 रुपये प्रति किलों बिक रहा था। अब 70 से 80 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। इलाइची पहले 1500 रुपये प्रति किलों बिक रही था। लेकिन अब 2000 रुपये प्रति किलो हो रही है। यही हाल आटा, चीनी सहित अन्य सामाग्री का है।
शास्त्री नगर के थोक किराना व्यवसायी अशोक टिवडेवाल ने बताया कि इन दिनों तेल, दाल मसालों आदि के मूल्य में इजाफा हुआ है। थोक में ही जब सामान महंगा मिल रहा है तो फुटकर में महंगा होना तय है।
विज्ञापन
गृहणी ममता वर्मा ने बताया कि प्याज काफी महंगी है। सरकार को चाहिए की कीमत घटाने के लिए कारगर प्रयास करें। दाल समेत अन्य सामाग्री महंगी हो गई है। धनेवा धनेई की सारिका त्रिपाठी ने बताया कि दाल, मसाले, तेल, प्याज आदि महंगे हो गए हैं। होटल के खाने की बात छोड़िए घर में जड़के वाली दाल भी महंगी हो गई है। महंगाई से घर का बजट बिगड़ा हुआ है।