फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Industrial Park: Development plan ready, employment will increase

औद्योगिक पार्क : विकास योजना तैयार, बढ़ेगा रोजगार

Thu, 14 Nov 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 14 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Industrial Park: Development plan ready, employment will increase
महराजगंज। जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए कोशिश की जा रही है। उद्योग-धंधों का विकास कर रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। इच्छुक निजी प्रवर्तकों की ओर से भूमि का प्रस्ताव लिया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। निजी औद्योगिक पार्कों के विकास योजना तैयार की गई है। लघु, सूक्ष्म व मध्यम उद्योगों बढ़ावा मिलेगा। करीब एक हजार से लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, निजी औद्योगिक पार्कों के विकास की योजना से आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन के लिए लघु एवं मध्यम उद्यमों को बढ़ाया जा रहा है। इच्छुक निजी प्रवर्तकों की ओर से 10 से 50 एकड़ तक की भूमि पर औद्योगिक पार्क विकसित करने का प्रस्ताव, भूमि के स्वामित्व के कागजात एवं आगणन जिला उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केंद्र महराजगंज को उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

भूमि को राज्य सरकार के पक्ष में बंधक रखा जाएगा : इस योजना के अंतर्गत निजी प्रवर्तकों की ओर से विकसित औद्योगिक पार्क में न्यूनतम प्रति एकड़ एक इकाई को भूखंड आवंटित किया जाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें विकसित औद्योगिक प्रयोजन की भूमि में से 75 प्रतिशत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाइयों के लिए आरक्षित रखे जाने का प्रावधान है। निजी प्रवर्तक द्वारा औद्योगिक पार्क के लिए प्रस्तावित की जा रही भूमि को राज्य सरकार के पक्ष में बंधक रखा जाएगा। इस योजना के अन्तर्गत विकसित किए जा रहे खंडों के आवंटन, संचालन व मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं के रख-रखाव का संपूर्ण दायित्व निजी प्रवर्तक का होगा। प्रस्तावित निजी औद्योगिक पार्क तक पहुंच मार्ग का सुदृढ़ीकरण राज्य सरकार की ओर से विद्यमान नीति के अंतर्गत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed