फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Industrial development...projects worth Rs 700 crore on ground, employment to 5000

Maharajganj News: औद्योगिक विकास...700 करोड़ की परियोजनाएं धरातल पर, 5000 को रोजगार

Tue, 20 Feb 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 20 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Industrial development...projects worth Rs 700 crore on ground, employment to 5000
महराजगंज।
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में सोमवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें जिले के भी कई उद्योगपति शामिल हुए। वहीं जिले में भी तहसील स्तर पर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हुई। वहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लोगों ने देखा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना। जनपद में 213 निवेशकों ने 2300 करोड़ के एमओयू हस्ताक्षरित किए हैं। इनमें 112 निवेशकों ने 700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को धरातल पर उतारा है। इससे जनपद के 5521 लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं।
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @ 4.0 के अंतर्गत एक मेडिकल कॉलेज/अस्पताल 300 करोड़ से बन कर लभगग तैयार है। वहीं राइस मिल की 56 इकाइयां कुल 187 करोड़, होटल एवं रिसॉर्ट की 12 इकाइयों पर 90.8 करोड़, एजुकेशन सेक्टर में नौ कॉलेज 29 करोड़ से, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज में 12 इकाइयों पर 38.4 करोड़, वेयर हाउस/गोडाउन की पांच इकाइयां 23.9 करोड़ में , मेडिकल उपकरण बनाने वाली तीन इकाइयां 6.55 करोड़ में, पोल्ट्री/गोट फार्मिंग की सात इकाइयां कुल सात करोड़ तथा अन्य विविध उद्योग की सात इकाइयां 17.8 करोड़ के निवेश से काम करना आरंभ कर चुकी है।
विज्ञापन

शिक्षा से लेकर पर्यटन, चिकित्सा में निवेश कर विकास को गति देने की कोशिश

महराजगंज। जिले स्तर पर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कर शिक्षा से लेकर पर्यटन, चिकित्सा में निवेश कर विकास को गति देने की कोशिश की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनकर कारोबारियों ने उद्यम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सरकार की ओर से मिलने वाले प्रोत्साहन की कारोबारियों ने सराहना की। तहसीलों में भी कारोबारियों ने उद्यम विकास रोजगार की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में आए कारोबारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि महदेवा दूबे में राइस मिल प्लांट लगा है, इसमें आठ करोड़ का निवेश हुआ है, जिसमें 100 लोगों को रोजगार मिलेगा। वर्तमान सरकार उद्योगों को आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है। वर्तमान में जिले में कई उद्योग धंधे लग रहे हैं। गुजरे वक्त पर नजर डाले तो ईंट भट्ठे ही जिले में दिखते थे। कारोबारी राकेश गुप्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में तस्वीर बदली नजर आएगी। अत्याधुनिक होटल बनाया जा रहा है, इसमें युवाओं को रोजगार मिलेगा। सरकार बेहतर काम कर रही है। कारोबारियों के लिए बेहतर माहौल का सृजन हो रहा है। जिले में विकास को गति मिल रही है। कारोबारी सिद्धेश्वर सिंह ने बताया कि पिपरा बाबू में होटल प्रताप के नाम से भवन बन गया है। जल्द ही इसका उद्घाटन होगा, जिसकी लागत 9.5 करोड़ है। इसमें 42 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed