{"_id":"6140e99e8ebc3ebd88790a6b","slug":"indo-nepal-border-likely-to-open-this-week-maharajganj-news-gkp4091838153","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा के इस सप्ताह खुलने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा के इस सप्ताह खुलने की संभावना
विज्ञापन

सोनौली/महराजगंज। 17 महीने से बंद भारत-नेपाल सीमा इस सप्ताह आम लोगों के लिए खुलने की संभावना है। इसकी जानकारी मिलते ही दोनों देश के होटल टूरिस्ट व्यापारियों व उद्योगपतियों और स्थानीय लोगों में खुशी है।
नेपाल सरकार ने पिछले वर्ष मार्च महीने से ही भारत-नेपाल की सीमा सील कर रखी है। अभी कुछ खास परिस्थितियों में ही लोगों को आने जाने की अनुमति दी जा रही है। सामानों के निर्यात और आयात के लिए भारतीय एवं नेपाली वाहनों को छूट है, लेकिन टूरिस्ट और प्राइवेट वाहनों पर रोक लगी है। सीमा बंद होने से सीमावर्ती क्षेत्र के दोनों तरफ के बाजार सुने हैं। पर्यटन उद्योग, होटल कारोबारियों और सामाजिक संगठनों की पहल पर सरहद खुलने की उम्मीद है।
नेपाल के सांसद प्रमोद यादव ने बताया कि सरकार की तरफ से सीमा खुलने को लेकर कुछ पहल हुई है। एक-दो दिन में स्थिति साफ हो जाएगी। वहीं भारत-नेपाल अवध मैत्री समाज के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि सीमा खोलने को लेकर सरकार से कई बार वार्ता हो चुकी है। इसी सप्ताह सीमा खुलने की संभावना है।