{"_id":"6985042344b2f355270957b0","slug":"indigestion-is-making-you-weak-in-cold-diarrhea-maharajganj-news-c-206-1-go11002-170966-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कोल्ड डायरिया में बदहजमी बना रही कमजोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कोल्ड डायरिया में बदहजमी बना रही कमजोर
विज्ञापन
सीमित अंतराल का मौसम बढ़ा रहा बीमारी
बृहस्पतिवार जिला अस्पताल में 601 का उपचार
महराजगंज। लगातार बदल रहे मौसम की वजह से लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन में धूप के कारण तापमान का बढ़ना और दिन डूबते ही तापमान गिरने से सेहत प्रभावित हो रहा है। ऐसे मौसम में लोग डायरिया के साथ अपच और पेट फूलने, भूख न लगने की समस्या से प्रभावित पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को इस तरह के 26 बीमार जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे। यह लोग डायरिया के साथ पेट फूलने, अपच जैसी समस्या से जूझ रहे हैं। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दवा व एहतियात का परामर्श दिया।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 601 रोगियों का उपचार किया गया। नए रोगियों में कोल्ड डायरिया के साथ पेट संबंधी समस्याओं से प्रभावित रोगी मिले। इनकी समस्या थी कि डायरिया के चलते पतला दस्त हो रहा लेकिन अपच व पेट फूले रहने के कारण खाने की इच्छा बिल्कुल नहीं होती। ऐसे में शरीर कमजोर होता जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉ. पवन कुमार ने दवा व एहतियात के बारे में जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि दिन में धूप की गर्मी से लोग सर्दी को लेकर बेपरवाह हो जाते जिसके कारण यह समस्या बढ़ी है। दिन का तापमान अधिक रहता है और रात में घट जाता है। एक सीमित अंतराल का यह बदलाव शरीर नहीं सहन कर पा रहा है। मूल रूप से वायरस संक्रमण के साथ-साथ स्वच्छता का अभाव व खानपान में सावधानी न बरतने के कारण यह समस्या बढ़ी है। रोगियों को दवा का परामर्श देने के साथ-साथ खानपान में सावधानी बरतने व स्वच्छता पूर्ण तरीके से खानपान की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
ऐसे करें बचाव
- कोल्ड डायरिया का कारण रोटावायरस है। ऐसे में इससे सुरक्षा के लिए रोटावायरस का टीका लगवाना सबसे कारगर है।
- खानपान में सावधानी व तेल मसाला व बाहरी खाद्य प्रयोग करने से बचें।
- भोजन करते समय हाथ को साबुन से अच्छी तरह साफ करें।
- ठंड से बचाव बनाए रखें और पानी अधिक मात्रा में सेवन करें।
- समस्या होने पर खुद डाक्टर बनने की जगह जांच व परामर्श से उपचार प्रभावी करें।