फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   India's name shines in the world on the strength of scientists

Maharajganj News: वैज्ञानिकों के बल पर दुनिया में भारत का नाम रोशन हुआ

Sun, 30 Mar 2025 09:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 30 Mar 2025 09:00 PM IST
विज्ञापन
India's name shines in the world on the strength of scientists
महराजगंज। विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से जिला विज्ञान क्लब महराजगंज के तत्वावधान में सिसवा मुंशी परतावल में रविवार को विज्ञान लोक प्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि वैज्ञानिकों के बल पर दुनिया में भारत का नाम रोशन हुआ है। भारतीय वैज्ञानिकों ने दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान को उतार कर इतिहास रच दिया है। हर व्यक्ति वैज्ञानिक नहीं हो सकता है परंतु उसके मन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण होना आवश्यक है, जिससे विभिन्न प्रकार की सामाजिक कुरीतियों अंधविश्वासों से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने कहा कि महराजगंज के चार वैज्ञानिक इसरो में काम कर जनपद का गौरव ऊंचा कर रहे हैं। विज्ञान संचारक अमरेंद्र शर्मा ने विज्ञान के महत्व को बताया। सिटीजन फोरम के मीडिया प्रभारी डॉ. शांति शरण मिश्र, सुनील मिश्रा ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम और सफलता से पढ़ाई करने का मंत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक विमल कुमार पांडेय ने जिला विज्ञान क्लब की उपलब्धियों को बताया। कार्यक्रम में विज्ञान संचारक रोहित गुप्ता, तुफैल अहमद, शारदा पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद सत्यानंद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed