{"_id":"611410f88ebc3e77582cb0c8","slug":"indian-truck-jam-in-sonoli-to-notanwa-maharajganj-news-gkp405267373","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में खाद्य वस्तुओं की लैब टेस्ट रिपोर्ट आनलाइन अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में खाद्य वस्तुओं की लैब टेस्ट रिपोर्ट आनलाइन अनिवार्य
विज्ञापन
सोनौली से नौतनवां तक भारतीय ट्रकों का लगा जाम
सोनौली (महराजगंज )। नेपाल सरकार ने भारत से आयातित समस्त खाद्य माल वस्तुओं के आयात पर लैब टेस्ट और प्लांट रिपोर्ट ऑनलाइन अनिवार्य कर दिया है। इससे नेपाल भंसार सहित सोनौली सीमा में सैकड़ों खाद्य सामान से लदे मालवाहक ट्रक खड़े हो गए हैं। गाड़ियों को पास नहीं होने से भारत नेपाल सीमा सोनौली से करीब दस किलोमीटर नौतनवां तक भारतीय मालवाहक ट्रक का जाम लग गया है।
उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त से नेपाल सरकार ने भारत और विदेशों से आयातित खाद्य वस्तुएं चावल, गेहूं, तेल, खाद्य तेल, काफी, चीनी, धनिया, जीरा, तील सहित समस्त खाने- पीने की वस्तुओं पर लैब टेस्ट के साथ प्लांट की ऑनलाइन रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया है। नये नियम से स्थानीय एजेंट सहित नेपाल के व्यापारियों को भी ऑनलाइन करने की जानकारी नहीं होने से करीब तीन दिनों से ट्रक खड़ी हैं। भारतीय सीमा सोनौली में करीब दस किलोमीटर का जाम लग गया है।
एजेंट विक्की श्रीवास्तव ने बताया कि पहले मेनुअल लैब टेस्ट रिपोर्ट होता था। रिपोर्ट मिलने के बाद वाहन पास हो जाते थे। अभी ऑनलाइन की प्रकिया और इसके साथ प्लांट की अनिवार्यता से एक गाड़ी को पास कराने में काफी समय लग रहा है। दीपचंद ने बताया कि पहले मशाले पर लैब सहित प्लांट की जरूरत नहीं होती थी। स्पाइसेस बोर्ड भारत सरकार के सर्टिफिकेट पर नेपाल में गाड़ियां पास हो जाती थी। अब काफी समय लग रहा है। गाड़िया तीन चार दिनों से खड़ी है। सोनौली सहित ठूठीबारी, बढ़नी, रुपईडीहा, रकसौल बिराटनगर, में भी भारतीय गाड़ियां नए नियम के कारण फंसी हुई है।
विज्ञापन
एजेंट दीपक पोखरेल ने बताया कि भारत और नेपाल दोनों देशों में टैक्स चोरी रोकने के लिए नेपाल सरकार ने यह कदम उठाया है। चारों प्रकिया में बिल नम्बर आइटम वजन पैकिंग हार्मोनिक कोड एक जैसी होनी चाहिए अन्यथा गाड़ी पास नहीं होगी। नेपाल भैरहवा भंसार सहायक चीफ हिमलाल शर्मा ने बताया कि अब समस्त खाने- पीने की वस्तुओं में लैब टेस्ट रिपोर्ट और प्लांट रिपोर्ट ऑनलाइन होना अनिवार्य है। सब कुछ ठीक होने पर ही फॉर्म जनेरेट हो रहा है। इसके बाद गाड़ियां पास हो रही हैं।