{"_id":"6adfae84bbb3bc8e7802d6e0","slug":"indian-tour-operators-welcomed-to-promote-tourism-in-nepal-maharajganj-news-c-206-1-mhg1013-187870-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय टूर ऑपरेटरों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय टूर ऑपरेटरों का स्वागत
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देने और भारतीय पर्यटकों का भरोसा मजबूत करने के लिए रविवार रात सोनौली से सटे बेलहिया सीमा पर भारतीय टूर ऑपरेटरों का स्वागत किया गया। गैर आवासीय नेपाली संघ की पहल पर शुरू किए गए ‘नेपाल-इंडिया क्रॉस बॉर्डर टूरिज्म कनेक्ट’ कार्यक्रम के तहत भारत के विभिन्न शहरों से पहुंचे पर्यटन कारोबारियों का नेपाली प्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।
इस पहल का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के बाद नेपाल के पर्यटन स्थलों की स्थिति और सुरक्षा को लेकर भारतीय पर्यटकों तक सकारात्मक संदेश पहुंचाना है। साथ ही लुंबिनी, गंडकी और बागमती प्रांत के पर्यटन स्थलों को भारतीय बाजार से जोड़ना है। इससे सोनौली-बेलहिया सीमा क्षेत्र में पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। भारतीय पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट, ट्रैवल एजेंसियों, टैक्सी संचालकों और छोटे व्यापारियों को भी लाभ मिल सकता है।
बेलहिया सीमा पर एनआरएनए अंतरराष्ट्रीय समन्वय परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राबिन शेरचन, प्रवक्ता सोम प्रसाद सपकोटा, समृद्ध चितवन अभियान की संयोजक तारा पौडेल, होटल एसोसिएशन नेपाल लुंबिनी प्रदेश के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश श्रेष्ठ और पर्यटन विकास परिषद की कार्यकारी निदेशक शारदा बस्याल बेलबासे ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।
विज्ञापन
भारतीय दल में ट्रैवल ट्रेड वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजेश सिन्हा, इंडो-नेपाल टूरिज्म वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र पाल सिंह सहित टूर ऑपरेटर, होटल-रिसॉर्ट संचालक और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि शामिल रहे।
कार्यक्रम समन्वयक सोम प्रसाद सपकोटा ने बताया कि दोनों देशों के पर्यटन कारोबारियों के बीच व्यावसायिक संबंध मजबूत करने, संयुक्त टूर पैकेज तैयार करने और भारतीय पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
रामग्राम पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, चितवन-नवलपुर का करेगा भ्रमण
बेलहिया में स्वागत के बाद भारतीय प्रतिनिधिमंडल रामग्राम नगरपालिका पहुंचा। यहां मेयर और स्थानीय प्रतिनिधियों ने दल का स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल नवलपुर और चितवन के होटल, रिसॉर्ट और प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेगा। इस दौरान दोनों देशों के पर्यटन उद्यमियों के बीच कारोबारी संवाद भी होगा। आयोजकों को उम्मीद है कि इस पहल से नेपाल में भारतीय पर्यटकों का ठहराव बढ़ेगा और सोनौली-बेलहिया सीमा क्षेत्र में पर्यटन से जुड़े कारोबार को नई गति मिलेगी।