फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Indian farmers worried, urea reaching Nepal

Maharajganj News: भारतीय किसान परेशान, नेपाल पहुंच रही यूरिया

Sat, 08 Jun 2024 04:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 08 Jun 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Indian farmers worried, urea reaching Nepal
साइकिल से यूरिया खाद को लेकर जाता युवक।
महराजगंज/निचलौल। कुछ क्षेत्रों में धान की रोपाई शुरू हो गई है। भारतीय क्षेत्र के किसान यूरिया के लिए परेशान हैं। वहीं तस्कर भारतीय यूरिया को तस्करी कर सरहद पार करने में लगे हैं। पिछले दिनों सरहद पर 12 बोरी यूरिया सुरक्षा एजेंसियों ने बरामद की थी। शुरुआती दौर में तस्कर साइकिल और बाइक से दो से चार बोरी ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भारत नेपाल की सरहद पूरी तरह से खुली है। यहां बिना रोक-टोक के लोग इस पार से उस पार आते-जाते हैं। इस सुविधा का दुरुपयोग तस्कर पहले से करते चले आ रहे हैं। ये भारत और नेपाल में डिमांड और वस्तु की कमी के हिसाब से तस्करी करते हैं। मौजूदा समय में सरहद पर यूरिया और काॅस्मेटिक सामानों की तस्करी बढ़ी है। सुबह और शाम ढलते ही तस्कर खाद सरहद पार ले जाने का काम शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन


हर बार की तरह इस बार भी तस्कर रोपाई शुरू होते ही भारतीय खाद को सरहद पार करने में लग गए हैं। तस्कर सुबह 10 से शाम करीब चार बजे तक इफको के डीलर और निजी खाद की दुकानों से बिना किसी कागज के खाद लेकर सरहद से सटे गांवों के पास डंप करते हैं। फिर दिन ढलते ही खाद को सरहद पार करने की जुगत में जुट जाते हैं, हालांकि खाद सरहद पार ले जाने की कोशिश करते हुए कई बार तस्कर सुरक्षा एजेंसियां के हाथ भी लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं क्षेत्र के किसान बाबूलाल चौहान, दिलीप सहानी, विवेक चौबे, कामेश्वर आदि ने कहा की जहां किसान एक-एक बोरी यूरिया के लिए परेशान हैं, तो वहीं तस्करों के लिए कोई रोक-टोक नहीं है। आरोप है कि तस्करों के पास कागजात न हो तो भी ये दुकानदार बेधड़क यूरिया दे देते हैं और तस्करों से मोटा रकम वसूल करते हैं।
निचलौल कस्टम अधीक्षक रविंद्र तिवारी ने कहा की कहा कि सरहद पर तस्करी रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ टीम लगी है। अगर सरहदी इलाकों में इस तरह की सूचना मिलती है। तो तस्कर के साथ- साथ दुकानदार पर भी कार्रवाई की जाएगी।


---------------------
नेपाल में दुकानों पर खुलेआम मिलती है भारतीय खाद
भारत में खाद के लिए किसान परेशान रहते हैं, लेकिन पड़ोसी देश नेपाल की दुकानों पर भारतीय खाद आसानी से मिल जाती है। छोटे-छोटे चौराहों पर दुकानदार खुले में भारतीय खाद की बिक्री करते हैं। भारतीय क्षेत्र में यूरिया की कीमत 280 और डीएपी की कीमत 1360 रुपये प्रति बोरी है। जो नेपाल पहुंचते ही यूरिया की कीमती लगभग 500 से 550 और डीएपी की कीमती 1600 से 1700 रुपये प्रति बोरी हो जाती है। तस्कर इतने चालाक होते हैं कि सुरक्षा एजेंसियों के लाख जतन के बाद भी पकड़ में नहीं आते हैं। कभी-कभार हाथ लगते भी हैं तो कैरियर। मुख्य तस्कर पकड़ में न आने से अंकुश नहीं लग पता है।

--------------------
ऐसे होती है तस्करी
पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए तस्करों ने लग्जरी और अन्य गाडियों को लगाया है। दिन भर खाद लादकर सीमा क्षेत्र के गांव में इकट्ठा करते हैं। समय देखते ही नेपाल पार कर देते हैं। सीमा क्षेत्र के रेंगहीया, शीतलापुर, बहुआर, कनमिसवा, पथलहवा, लक्ष्मीपुर, ठूठीबारी, राजाबारी, बरगदवा, परसामलिक आदि गांव के अगल-बगल व पगडंडियों के रास्ते नेपाल भेजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed