Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   India Nepal border sealed for 72 hours, opened in 18 hours

Maharajganj News: 72 घंटे के लिए सील भारत नेपाल बॉर्डर 18 घंटे में खुला

Fri, 31 May 2024 04:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 31 May 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
India Nepal border sealed for 72 hours, opened in 18 hours
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर को बुधवार की शाम 6 बजे से 72 घंटे के लिए सील किया गया था, लेकिन मालवाहक ट्रकों और यात्रियों के आवागमन को लेकर 18 घंटे के बाद बृहस्पतिवार को एक बजे खोल दिया गया। इसके बाद मालवाहक ट्रक और छोटे वाहन यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल का बॉर्डर 72 घंटे पूर्व सील हो गया था। चुनाव को लेकर भारत के अधिकारी सीमा का दौरा कर निगरानी और जांच के निर्देश दे रहे हैं। सीमा पर आवागमन पर लगी रोक हटा दी गई है। बुधवार की शाम 6 बजे से भारत-नेपाल बॉर्डर सील कर दी गई थी। इसके बाद दोनों तरफ भारतीय एवं नेपाली वाहन फंस गए थे। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे सरहद पर फंसे सैकड़ों भारतीय ट्रक एवं छोटे वाहनों को नेपाल पुलिस ने भारत में जाने की अनुमति दी। उसी तरह कस्टम के पास भारत में फंसे मालवाहक ट्रकों और यात्री बसों को नेपाल रवाना किया गया। शनिवार को मतदान को लेकर सीमा पर चौकसी तेज की गई है। साथ ही पगडंडियों पर पुलिस और एसएसबी द्वारा संयुक्त गश्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसएसबी सहायक सेनानायक अमित कुमार सिंह ने बताया कि सीमा को पूर्ण रूप से खोल दिया गया है। निगरानी एवं जांच के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार मतदान के दिन बॉर्डर पर आवागमन के लिए रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपनदेही जिले के डीएम गणेश आर्याल ने बताया कि भारतीय अधिकारियों से वार्ता के बाद बेलहिया सीमा को खोल दिया गया है। शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार मतदान होने तक बॉर्डर सील रहेगा।

भारत-नेपाल सीमा दोपहर तक सील, सिद्धार्थनगर बार्डर से रवाना हुए पर्यटक
महराजगंज। भारत नेपाल सीमा दोपहर तक सील रही। बृहस्पतिवार को भूलवश करीब 20 पर्यटक बार्डर से वापस सिद्धार्थनगर बार्डर से रवाना हुए। उनको महंगे दाम पर गाड़ी बुक कर जाना पड़ा। टूर ऑपरेटरों ने मौके का फायदा उठाते हुए मुंहमांगी रकम लेकर गाड़ियों की बुकिंग की।


सोनौली कस्बे में सुबह 11 बजे से सुरक्षा कर्मी बार्डर पर पैनी नजर रखे रहे। शहर में आवागमन सामान्य रहा। हर रोज की तरह से ज्यादा चहल पहल नहीं दिखी। इस बीच पेट्रोलियम, गैस और फल सब्जी आवश्यक जरूरी सामान के वाहनों को नेपाल भेजा गया। दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र से भूलवश आने वाले पर्यटकों को यहां से सिद्धार्थनगर बॉर्डर की ओर ले जाया जा रहा है। इसमें टूर ऑपरेटरों को अच्छी खासी बुकिंग मिल रही है। सोनौली से करीब 60 किलोमीटर दूर ककरहवा बॉर्डर के लिए तीन से पांच हजार रुपये लिए जा रहे हैं। पशुपतिनाथ जाने के लिए सोनौली बॉर्डर पहुंचे पर्यटक नौतनवा स्थित मां बनैलिया मंदिर सहित आसपास के लाज गेस्ट हाउस का सहारा लिए हैं। कुछ यात्रियों ने सिद्धार्थनगर के बढ़नी और ककरहवा से पशुपतिनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए। उधर, नेपाल पुलिस ने दो नंबर गली के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहे कुछ लोगों को भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed