{"_id":"5ddacaed8ebc3e549a77575d","slug":"india-nepal-bordar-maharajganj-news-gkp3305793168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर भारत के खिलाफ नेपाली आदिवासी और मगर संघ ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर भारत के खिलाफ नेपाली आदिवासी और मगर संघ ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
महराजगंज के सोनौली सीमा पर नेपालियों ने भारत के खिलाफ लगाए नारे।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर भारत के खिलाफ नेपाली आदिवासी और मगर संघ ने किया प्रदर्शन
सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे रूपनदेही जिले के बेलहिया सीमा पर नेपाल आदिवासी जनजाति महासंघ और नेपाल मगर संघ के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘भारत वापस जाओ’ और ‘विस्तारवाद मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। सूचना पर बड़ी संख्या में नेपाल की पुलिस और शसस्त्र पुलिस मौके पर पहुंची।
रविवार की दोपहर दो बजे रूपनदेही जिला के नेपाल आदिवासी जनजाति महासंघ और नेपाल मगर संघ के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता भैरहवां से जुलूस निकालते हुए सोनौली सीमा के निकट भैरहवा कस्टम बैरियर पर पहुंचे। यहां एक सभा कर भारत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भारत सरकार द्वारा जारी उत्तराखंड जिले के भारत नेपाल सीमा के निकट मानचित्र में नेपाल के कुछ हिस्सों को दर्शाया है। जिसे मानचित्र से हटाया जाए।
प्रदर्शन की सूचना पर सुरक्षा को लेकर नेपाल पुलिस और शसस्त्र पुलिस मौके पर पहुंची। सीमा पर करीब एक घंटे के प्रदर्शन के बाद सभी लौट गए। कोतवाल सोनौली विजय राज सिह ने बताया कि भारत नेपाल सीमा के निकट नेपाली राजनीतिक पार्टी के लोगों ने प्रदर्शन किया है। इसके पहले भी दो बार प्रदर्शन हो चुके हैं। भैरहवां कस्टम के पास हुए विरोध-प्रदर्शन की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।