फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   India got guarantee of new development from former Prime Minister Vajpayee

Maharajganj News: पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी से मिली भारत को नए विकास की गारंटी

Thu, 26 Dec 2024 09:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 26 Dec 2024 09:31 AM IST
विज्ञापन
India got guarantee of new development from former Prime Minister Vajpayee
महराजगंज। जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी से भारत को नए विकास की गारंटी मिली। सरकारी कार्यालयों से लेकर भाजपा कार्यालय समेत अन्य स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कलक्ट्रेट परिसर में व पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने पुलिस पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। उनके आदर्शों एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए सुविचारों पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन वृत्त पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान वाजपेयी के साथ कार्य कर चुके सेवानिवृत्त अध्यापक छोटेलाल गुप्ता को सम्मानित किया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके सुशासन, आर्थिक सुधारों व भारतीय राजनीति में अद्वितीय योगदान को याद किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, संतोष सिंह,अजय कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल जायसवाल आदि मौजूद रहे। खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी एवं सभासदों ने नौतनवां अटल चौक पर अटल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। भिटौली प्रतिनिधि के अनुसार, सरदार पटेल बालिका इंटर कालेज पुरैना खंडी चौरा में पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी व स्वतंत्रता सेनानी पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य सुनील कुमार दुबे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता क्षेत्र के विभिन्न गांवों का पदयात्रा कर पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया। उत्तरी मंडल के ग्राम पंचायत लेजार महदेवा, लीलाछापर, उदितपुर, बैकुंठपुर सहित तमाम गांवों का कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाला। सिसवा बाज़ार प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के विवेकानंद नगर में कार्यक्रम के दौरान भारतीय जानता पार्टी के जनजाति मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र क्षेत्रीय महामंत्री धर्मनाथ खरवार ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जयंती पर नमन करते हुए कहा कि अटल विहारी वाजपेयी का पूरा जीवन देश समाज के लिए समर्पित था। ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार, उपनगर में भाजपा नेता अजय जायसवाल व भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम चौधरी के साथ लोगों ने वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed