फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   independance day celebrate

जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Mon, 16 Aug 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
independance day celebrate
फरेंदा मार्ग पर रैली निकालते पं दीन दयाल इंटर कालेज की छात्राएं।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
जिले में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन

- जगह-जगह कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में शहर से लेकर भारत-नेपाल सीमा तक स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। सभी सरकारी, गैर सरकारी भवन पर झंडारोहण किया गया। प्रभात फेरी निकाली गई। देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर सपूतों को नमन किया गया। कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में झंडारोहण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी को संबोधित किया। डीएम ने कहा कि भारत का एक समृद्ध इतिहास रहा है। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने राष्ट्र को पुन: विश्व में गौरवपूर्ण स्थान दिलाएंगे। कलेक्ट्रेट के अतिरिक्त शहर के विभिन्न विभागों में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद द्वारा सुबह नगर पालिका परिषद कार्यालय से मुख्यालय तक और जीएसवी स्मारक इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा विद्यालय से शिब्बन लाल सक्सेना चौराहे तक प्रभात फेरी निकाली गई। विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया और शहीद स्मारक स्थलों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कैंप कार्यालय एवं पुलिस लाइंस परिसर में झंडारोहण किया गया। सभी को राष्ट्रीय एकता, प्रभुता, बंधुत्व, भाईचारा बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई। एसपी ने कहा कि कोरोना काल में पुलिसकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। पुलिस का उद्देश्य आमजन से निश्वार्थ भाव से सेवा करना है। विकास भवन में सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन कृष्णगोपाल जायसवाल ने झंडारोहण किया। महराजगंज इंडियन स्टूडेंट पॉवर के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम सभा चौमुखा में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मोहन यादव रहे। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। एसएसबी कैंप चिऊरहां में कमाडेंट मनोज कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज, डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय, सोनपति देवी महिला महाविद्यालय, सेंट जोसेफ स्कूल, डिवाइन पब्लिक स्कूल समेत अन्य स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शहर का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया
नौतनवां। स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ पर रविवार की सुबह स्थानीय कस्बे का ऐतिहासिक स्थल गांधी चौक पर शहर का सबसे ऊंचा तिरंगा विधायक अमनमणि त्रिपाठी एवं चेयरमैन गुड्डू खान द्वारा संयुक्त रूप से फहराया गया। इसके बाद एनसीसी कैडेटों, भूतपूर्व सैनिकों एवं मौके पर मौजूद लोगों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने कहा कि आजादी का जश्न मनाना हम सभी हिंदुस्तानियों के लिए गर्व की बात है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी बीरेंद्र कुमार राव, पूर्व चेयरमैन नायला खान, विधायक की पत्नी औसीन त्रिपाठी, जलकल अभियंता सुरेंद्र यादव, शाहनवाज खान, बंटी पांडेय आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिले के 177 स्थानों पर झंडारोहण किया।
निहारिका पुस्तक हुआ विमोचन
महराजगंज। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य रविन्द्र सिंह ने निहारिका पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में शैक्षिक गतिविधियों को बेहतर बनाने का जरूरी टिप्स दिया गया। इस दौरान पूजा, रामजी, दिब्या गुप्ता, आशीष मौर्य आदि मौजूद रहे।
क्रास कंट्री रेस में ऋषभ को पहला स्थान
महराजगंज। स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पांच किमी का क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन हुआ। जिसमें ऋषभ को प्रथम, राहूल द्वितीय एवं अखिलेश को तीसरा स्थान मिला। सत्येंद्र एवं राजन को सांत्वना पुस्कार दिया गया। उप क्रीडा अधिकारी धमेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
भारत-नेपाल सीमा पर बांटी गई मिठाई
सोनौली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी चेकपोस्ट पर असिस्टेंट कमांडेंट सी सोलिन एवं नगर पंचायत सोनौली अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी ने सुरक्षा कर्मियों के बीच मिष्ठान वितरित किया। सीओ नौतनवां कोमल प्रसाद मिश्र, कस्टम अधीक्षक मेवालाल, पीके दुबे, इंस्पेक्टर बीरेंद्र कुमार, कोतवाल शशांक शेखर राय, चौकी प्रभारी सोनौली स्वतंत्रत कुमार सिंह, नेपाल की तरफ से इंस्पेक्टर बेलहिया नवीन पौडेल, शसस्त्र पुलिस, नेपाल एपीएफ के लोग मौजूद रहे।

प्रगतिशील किसानों को मिला प्रशस्ति पत्र
महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में आर्गेनिक व तकनीकी खेती के लिए चुने गए समिति अध्यक्ष एवं प्रगतिशील किसानों को कृषि विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। विधायक सिसवां प्रेम सागर पटेल, जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार व मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा 10 किसानों को साल व प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि प्रसार, कृषि अधिकारी, सहायक निबन्धक सहकारिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed