फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Increased speed of paddy procurement in district

जिले में धान खरीद की बढ़ी रफ्तार

Sat, 01 Dec 2018 12:34 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 01 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
Increased speed of paddy procurement in district
जिले में धान खरीद की बढ़ी रफ्तार - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिले में धान की खरीद की रफ्तार अब बढ़ने लगी है। बीते दिनों क्रय केंद्र प्रभारियों की हड़ताल के कारण खरीद की प्रक्रिया थोड़ी प्रभावित हुई थी लेकिन हड़ताल समाप्त होने के बाद धान खरीद में तेजी आ गई। जिले के 2086 किसानों से एक माह के अंदर 10281 एमटी धान की खरीद हुई है। जिले में 1,73,700 एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। इसके लिए 107 क्रय केंद्र खोले गये हैं। खरीदे गए धान की कुटाई के लिए 34 राइस मिल संचालकों से अनुबंध भी कर लिया गया है।  
विज्ञापन

   
जिले में एक नवंबर से शुरू हुई धान खरीद को पहले ही दिन झटका लगा। पहले दिन एक भी क्विंटल धान खरीद नहीं हुई, क्योंकि साधन सहकारी समिति के सचिव हड़ताल पर रहे। करीब एक सप्ताह बाद सचिवों का आंदोलन समाप्त हुआ तो खरीद में तेजी आई। पांच नवंबर तक 20 एमटी खरीद हुई थी। इसके बाद 21 नवंबर को 753 एमटी, 22 को 1228 एमटी, 23 को 2937 एमटी, 24 को 4057 एमटी, 26 को 5695 एमटी, 27 को 6335 एमटी और 28 नवंबर को 8525 एमटी धान की खरीद हुई है। इसके बाद 29 नवंबर को 8580 एमटी व 30 को 10281 एमटी धान की खरीद हुई। केंद्रवार नजर डालें तो खाद्य निगम के 12 केंद्रों पर 950 एमटी, सहकारी समिति के 16 केंद्रों पर 1455 एमटी, पीसीएफ के 48 केंद्रों पर 2357 एमटी, यूपी एग्रो के एक केंद्र पर 44 एमटी, कर्मचारी कल्याण निगम के 8 केंद्रों पर 934 एमटी, एनसीसीएफ के 8 केंद्रों पर 1171 एमटी, पीसीयू के 24 केंद्रों पर 2501 एमटी, भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्रों पर 60 एमटी की खरीद हुई है। धान खरीद की रफ्तार धीरे धीरे बढ़ रही है। किसानों को भुगतान में भी तेजी की जा रही है। क्रय केंद्रों के निरीक्षण के अिधिकारियों की टीम लगायी गई है।  डिप्टी आरएमओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रों पर किसानों के धान की प्राथमिकता के आधार पर तौल की जा रही है। हर रोज होने वाली खरीद को अपडेट करने के लिए व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed