फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Increased interest of youth in getting vaccinated

टीका लगवाने में युवाओं की बढ़ी दिलचस्पी

Sat, 17 Jul 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Increased interest of youth in getting vaccinated
टीका लगवाने में युवाओं की बढ़ी दिलचस्पी
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। सीएचसी पर कोरोनारोधी टीका लगवाने आए युवाओं में उत्साह दिखा। 18 साल की उम्र पार कर चुके 3951 युवाओं ने दो सप्ताह के भीतर टीका लगवाया है। वहीं 45 साल से अधिक उम्र के 1280 लोगों ने टीका लगवाया।
सीएचसी लक्ष्मीपुर के ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि टीकाकरण को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 18 साल से अधिक उम्र के 3951 लोगों ने एक से 15 जुलाई के बीच टीका लगवाया। सीएचसी पर 21 जून से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगना शुरू हुआ है। वहीं एक से 15 जुलाई तक 45 साल से अधिक उम्र के 1280 लोगों ने पहला डोज तथा 696 लोगों ने दूसरा डोज लगवाया। सीएचसी पर कोरोना जांच की व्यवस्था भी है। सहूलियत के लिए दो अलग-अलग टेबल पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिवाकर राय ने बताया कि अस्पताल के अलावा वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार गांव में कैंप लगाकर टीका लगाया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्रों पर सामाजिक दूरी का उल्लंघन
महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर सुबह से लोगों की भीड़ जुट जाती है। ऐसे में अस्पताल के अंदर दाखिल होने या बाहर निकलने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ती है। इससे सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लोगों की काफी भीड़ लगी रही है। सीएचसी एवं पीएचसी पर भी लंबी कतारे देखने को मिलती हैं। टीके की कमी से गांव में कैंप प्रभावित हो रहा हैै। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 5435 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। प्रत्येक दिन अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास जारी है। संवाद
कोई पॉजिटिव नहीं मिला, एक स्वस्थ
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की संख्या कम होने लगी है। दो दिन से कोई पॉजिटिव केस नहीं मिल रहा है। शुक्रवार को भी कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला। अलबत्ता एक मरीज स्वस्थ हुआ है। अब तक जिले में 12367 केस मिल चुके हैं। सक्रिय केस 11 हैं। मरने वालों की संख्या 136 है। 12219 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि शुक्रवार को 1402 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इन दिनों से कोविड अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ है। विभाग की ओर से गठित टीम गांव-गांव जाकर जांच करने में जुटी है। मास्क का प्रयोग करने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed