फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Increased interest in PM Surya Ghar Free Electricity Scheme, people are installing solar panels

Maharajganj News: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में बढ़ा रुझान, लगवा रहे सोलर पैनल

Tue, 16 Dec 2025 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Increased interest in PM Surya Ghar Free Electricity Scheme, people are installing solar panels
महराजगंज। जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति बिजली उपभोक्ताओं का रुझान धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और घरेलू बिजली खर्च को कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब तक 1,037 उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 में जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कुल 2,286 सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य की पूर्ति के लिए 2,244 वेंडरों को अधिकृत कर घर-घर सोलर पैनल स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

योजना के प्रचार-प्रसार और बढ़ती जागरूकता का ही परिणाम है कि अब तक 24,759 बिजली उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराया है। पंजीकृत उपभोक्ताओं में से अब तक 1,037 घरों पर सोलर पैनल सफलतापूर्वक लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी, नेडा (नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण) के अनुसार माहवार प्रगति भी संतोषजनक रही है। अप्रैल माह में 44, मई में 53, जून में 51, जुलाई में 86, अगस्त में 91, सितंबर में 115, अक्तूबर में 89 सोलर पैनल लगाए गए।

नवंबर माह में सर्वाधिक 122 सोलर पैनल स्थापित किए गए, जबकि 13 दिसंबर तक 71 सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। इन आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि समय के साथ योजना की गति में तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed