{"_id":"67b4a95d900237dbae0cd28a","slug":"increase-in-patients-suffering-from-joint-pain-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-142937-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जोड़ों के दर्द के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जोड़ों के दर्द के बढ़े मरीज
Tue, 18 Feb 2025 09:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 18 Feb 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बदलते मौसम में लोग उल्टी-दस्त और वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। वहीं जोड़ों के दर्द के मरीजों की भी संख्या बढ़ गई है। डॉक्टर जांच कर लोगों को उचित सलाह दे रहे हैं।
मौसम का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब एक हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को उपचार के लिए ओपीडी के बाहर खड़े उमेश ने बताया कि पिछले कई दिन से जोड़ों में दर्द की समस्या से परेशान है। आज इलाज कराने आया है। महिला नुरजहां ने बताया कि कई दिनों से जोड़ों और कमर में दर्द है। वह इसकी वजह से परेशान है और चिकित्सक को दिखाने के लिए आई थी।
जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रितेश गुप्ता ने बताया कि बदलते मौसम में जोड़ों के दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इस समय पर्याप्त धूप नहीं निकल रही है। करीब 100 से अधिक मरीज रोजाना इन्हीं बीमारियों से संबंधित आ रहे हैं। 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में जोड़ों के दर्द की परेशानी अधिक देखने को मिल रही है। उन्हाेंने कहा कि अगर किसी को हड्डी से जुड़े दर्द की समस्या हो रही है तो तुरंत चिकित्सक को दिखाए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सोनरा गांव की रहने वाली नुरजहां को कमर में दर्द था। इन्हें जरूरी दवाओं के साथ व्यायाम बताया गया है। इसके अलावा लालती भी जोडों के दर्द की मरीज आई थी। सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि इस समय प्रतिदिन 1100 के करीब ओपीडी हो रही है। इसमें हड्डी रोग से जुड़े 200 के करीब मरीज आते है।