{"_id":"6699a16c8ada02dcf3048eb4","slug":"increase-in-patients-of-skin-diseases-and-fungal-infections-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-126995-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: त्वचा रोग और फंगल इंफेक्शन के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: त्वचा रोग और फंगल इंफेक्शन के बढ़े मरीज
Fri, 19 Jul 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी पड़ रही है। दो सप्ताह में घमौरी और फंगल इंफेक्शन के 20 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में 130 मरीज पहुंचे। इसमें घमौरी और फंगल इंफेक्शन के 50 मरीज रहे।
मानसूनी सीजन में कभी बारिश और कभी धूप निकलने से उमस भरी गर्मी पड़ रही है। इससे लोगों का हाल-बेहाल हो गया है। ऐसे में त्वचा संबंधी मरीज भी काफी बढ़ गए हैं। त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना घमौरी, फंगल इंफेक्शन, खुजली की समस्या से पीड़ित पहुंच रहे हैं।
चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि उमस भरी गर्मी में लगातार पसीना निकलने से फंगल संक्रमण का खतरा रहता है। इसमें पहले खुजली शुरू होती है। फिर शरीर की त्वचा लाल हो जाती है। खुजली वाले स्थान पर फफोले पड़ जाते हैं और जलन शुरू हो जाती है। उन्होंने बताया कि ओपीडी में रोजाना लगभग 130 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
इस तरह करें बचाव
-धूल और धूप से बचें
-गीले कपड़े न पहनें।
-कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाएं।
-ढीले कपड़े पहनें।
-फंगल इंफेक्शन के मरीज के कपड़े न पहनें।
-समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।