फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Incomplete drains are becoming an obstacle in drainage

Maharajganj News: आधी-अधूरी नालियां जलनिकासी में बन रहीं बाधा

Tue, 23 May 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 23 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Incomplete drains are becoming an obstacle in drainage
विस्मिल नगर वार्ड में अधूरी नाली व सड़क पर पसरा गंदा पानी।संवाद
बरसात के मौसम में फिर पानी से लबालब नजर आएंगे शहर के कई मोहल्ले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। 25 वार्ड वाले नगर पालिका महराजगंज में जलभराव बड़ी समस्या है। आधी-अधूरी नाली की वजह से वार्डों का गंदा पानी इंटरलॉकिंग सड़क पर बहकर उसे कमजोर करती है। वार्डवासियों की भी मुश्किल बढ़ती है। जगह-जगह टूटी व पटी नालियां जलनिकासी की व्यवस्था की पोल खोलती नजर आती हैं। यह समस्या लंबे समय है। लेकिन, उसे दुरुस्त करने में नगर पालिका रुचि नहीं दिखा रही है। बरसात शुरू होने में करीब तीन सप्ताह का समय बचा है। यदि बचाव संबंधी कार्य में गंभीरता नहीं दिखाई गई तो शहरियों को फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
नगर पालिका के तीन वार्डों के अंदर नालियां अधूरी हैं। उसका स्तर भी एक तरह से नहीं है। ऐसे में नालियों में पानी का ठीक से बहाव नहीं हो पता है। शहर के विस्मिल नगर, चिउरहां व आजाद नगर वार्ड में नालियों कहीं जाम हैं तो कहीं उसका पानी सड़कों पर बहता है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

विस्मिल नगर : सिविल लाइंस के पश्चिम व चिउरहां मार्ग के पूरब में स्थित विस्मिल नगर वार्ड में जलभराव की बड़ी समस्या है। चित्रगुप्त मंदिर के पास बना मुख्य नाला अधूरा है। वार्ड के अंदर से आ रही नाली के उससे न जुड़ने से पानी सड़क पर फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिउरहां : चिउरहां नहर के पास बने नाले को पाट दिया गया है। इससे पानी का बहाव ठीक ढंग से नहीं हो पाता। यनाला अधूरा है। वार्डवासियों व राहगीरों को बरसात के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आजाद नगर: आजाद नगर वार्ड में बनी छोटी नाली जगह-जगह से न सिर्फ टूटी है, बल्कि कई जगह उसका अस्तित्व ही नहीं दिखाई देता। बरसात के मौसम में यह वार्डवासियों व राहगीरों की मुश्किलों को बढ़ाने का कार्य करता है।

...
बाचतीत
वार्ड के लोगों को हर वर्ष सुधार की उम्मीद होती है। पालिका से जुड़े लोगों व जनप्रतिनिधियों के ध्यान न देने से समस्या खत्म नहीं नहीं हो रही है।
कुलदीप त्रिपाठी, विस्मिल नगर
...
पहले बनी नाली सकरी थी। बढ़ती आबादी के बीच बड़ी नाली की आवश्यकता है। नालियों के पाट देने व पालिका के ध्यान न देने से भी समस्या बनी रहती है।
रामसेवक साहू, आजाद नगर
...
कोट
नगर के अधिकतर वार्डों में जलनिकासी की व्यवस्था काफी पुरानी है। समस्या के स्थायी निदान के लिए नए सिरे से नालियों का निर्माण कराना होगा। इस दिशा में सार्थक पहल की जाएगी। -
आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed