Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Incident in Kaima village, under the Kothi Bhar police station area, where a couple died due to an electric shock from decorative string lights.

Maharajganj News: माता-पिता की मौत के बाद दो बेटों के भविष्य पर संकट, बीमार दादा की आंखों में आंसू

Wed, 18 Nov 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Incident in Kaima village, under the Kothi Bhar police station area, where a couple died due to an electric shock from decorative string lights.
निचलौल। कोठीभार क्षेत्र के कैमा गांव में रामआधार गौंड और उनकी पत्नी पुष्पा देवी की मौत ने पूरे परिवार को बेसहारा कर दिया। उनकी 16 वर्षीय बेटी गोल्डी मौत से संघर्ष कर रही है। वहीं, टिंकू (14) व पवन (12) के सामने अब जिंदगी का सबसे बड़ा संकट खड़ा हो गया है। बीमार दादा केदार की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

घर में दिवाली और छठ की खुशियां थीं। बच्चों को क्या पता था कि जिस पिता के लौटने का इंतजार वे कर रहे हैं, वह अब कभी घर नहीं आएंगे। मां की ममता और पिता का दुलार एक साथ छिन जाएगा। रामआधार अपने पिता के इकलौते बेटे थे। हलवाई का काम करके वह परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार रात भी छठ पर्व पर हलवाई का काम करने के बाद वह मंगलवार सुबह घर पहुंचे थे।
विज्ञापन

वह छत पर लगी झालर उतारते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने पहुंची पत्नी पुष्पा और बेटी गोल्डी भी करंट से झुलस गईं। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि बेटी अस्पताल में भर्ती है। इस हादसे ने परिवार की खुशियों के साथ उसकी आर्थिक रीढ़ भी तोड़ दी। रामअधार के पिता केदार खुद बीमार हैं। बेटे की मौत के बाद उनके सामने अब परिवार के पालन-पोषण और बच्चों के भविष्य की चिंता खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुंधे गले से उन्होंने बताया कि रामआधार ही परिवार का खर्च चलाता था। अब बेटे और बहू की मौत हो गई और पोती जिंदगी-मौत से जूझ रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए गांव के लोगों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। ग्रामीणों ने आपस में चंदा इकट्ठा कर अंतिम संस्कार की तैयारियों में सहयोग किया।


प्रशासन ने दिया तत्काल सहयोग का भरोसा
एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि हादसा बेहद दुखद है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम गांव पहुंची और पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहयोग दिया गया। राजस्व विभाग से मिलने वाली अहेतुक सहायता के लिए जरूरी कागजात प्राप्त कर लिए गए हैं। जल्द ही नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों को कड़ी हिदायत देते हुए नंगे तार बदलने के निर्देश दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। गांव में नंगे तारों से बिजली आपूर्ति क्यों की जा रही थी, इसकी पड़ताल कराई जाएगी। तारों को जल्द बदलने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed