फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Inauguration of two projects of the Horticulture Department

Maharajganj News: उद्यान विभाग की दो परियोजनाओं का लोकार्पण

Tue, 06 May 2025 09:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 06 May 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of two projects of the Horticulture Department
महराजगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने 684.26 लाख की लागत से बन रही मंडी समिति का शिलान्यास किया। 352.07 लाख की लागत की पांच और 257.06 लाख लागत की उद्यान विभाग की दो परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

शहर के बालाजी लान में पहुंचकर उन्होंने विभिन्न विभाग की प्रदर्शनी एवं स्टॉल का निरीक्षण किया। उनके साथ विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, अध्यक्ष जिला पंचायत रविकांत पटेल रहे।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि किसान भाई धन-गेहूं की खेती के साथ-साथ बागवानी, सब्जी एवं फूल की खेती, पशुपालन पालन कर अपनी आय दोगुना कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सरकार की ओर से यंत्र खरीदने पर अधिक से अधिक सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग की ओर से कम जमीन पर मशरूम, हल्दी की खेती, औषधि फसलों की खेती कर हम अपने उपज को विदेशों में भी अच्छे दामों पर बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद बस्ती का गौरजीत आम विदेशों में अधिक दाम में बिक रहा है। हमें अपने उपज में बढ़ोत्तरी करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनपद महराजगंज की भूमि अत्यधिक उपजाऊ है। इसमें अपार संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि आलू की खेती में ड्रीप सिस्टम का प्रयोग कर उपज बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान मंडी परिषद के पात्र लाभार्थियों में चेक वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में पीडी रामदरश चौधरी, एसडीएम सदर रमेश कुमार, अधीक्षक उद्यान पारसनाथ सिंह, मण्डी परिषद गोरखपुर के उप निदेशक सूरज, कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed