फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Inauguration of 25 projects worth 11 crore 95 lakh

Maharajganj News: 11 करोड़ 95 लाख की 25 परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

Mon, 12 Dec 2022 12:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2022 12:22 PM IST
सार

सपा सरकार में धर्म और जाति के नाम पर दंगे हुए। मौजूदा भाजपा सरकार में न केवल इन पर अंकुश लगाया गया, बल्कि प्रदेश की जनता को मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज, एक्सप्रेस-वे, निशुल्क राशन शौचालय, मुफ्त इलाज, गैस, बिजली के निशुल्क कनेक्शन और आवास जैसी सौगातें देकर गरीब को राहत दिया गया है।

विज्ञापन
Inauguration of 25 projects worth 11 crore 95 lakh
नगर पंचायत परतावल में लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते पनियरा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह। - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

महराजगंज जिले के पनियरा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के नहर कॉलोनी के सिंचाई डाक बंगला परिसर में 11 करोड़ 95 लाख की 25 परियोजनाओं का लोकार्पण पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने किया।

विज्ञापन

विधायक ने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश की जनता को अपना परिवार मानने वाली पार्टी है।

सपा सरकार में धर्म और जाति के नाम पर दंगे हुए। मौजूदा भाजपा सरकार में न केवल इन पर अंकुश लगाया गया, बल्कि प्रदेश की जनता को मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज, एक्सप्रेस-वे, निशुल्क राशन शौचालय, मुफ्त इलाज, गैस, बिजली के निशुल्क कनेक्शन और आवास जैसी सौगातें देकर गरीब को राहत दिया गया है।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग का विकास कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में बेहतर ढंग से कार्य किया जा रहा है। काशीनाथ सिंह ने कहा कि पहले यदि केंद्र सरकार से एक रुपये आम जनता के लिए आते थे, तो सिर्फ 15 पैसा ही पहुंच पाते थे, लेकिन जब से केंद्र में मोदी व प्रदेश में योगी की सरकार आई है, तब से जितने रुपये आम जनता के लिए आते हैं। सीधे उनके बैंक खाते में चले जाते हैं। इस दौरान राधेश्याम सिंह, निर्भय सिंह, नंदू दूबे, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिशंकर वर्मा और जिलेदार संजीव सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed