फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Inauguration done first, now waiting for the license of blood separation unit

Maharajganj News: पहले हो गया उद्घाटन अब ब्लड सेपरेशन यूनिट के लाइसेंस का इंतजार

Sat, 04 Nov 2023 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Inauguration done first, now waiting for the license of blood separation unit
लाइसेंस के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई, लोगों को वर्तमान में नहीं मिल पा रहा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला अस्पताल के ब्लड सेपरेशन यूनिट का महीनों पहले उद्घाटन हो चुका है, लेकिन अब तक इसके संचालन के लिए लाइसेंस नहीं लिया जा सका है। इसकी वजह से लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के पास ही ब्लड सेपरेशन यूनिट का निर्माण कराया गया है। ब्लड सेपरेशन यूनिट तैयार है। सभी जरूरी उपकरण भी लगाए जा चुके हैं। स्टाफ भी तैनात हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार ब्लड बैंक की तरह ही ब्लड कंपोनेंट यूनिट का संचालन शुरू करने के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है। लाइसेंस न मिलने से संचालन शुरू नहीं हो पाया है। अस्पताल प्रशासन ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। लाइसेंस जारी होने के साथ ही संचालन शुरू हो जाएगा, हालांकि इसका उद्घाटन पहले ही किया जा चुका है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से लाइसेंस जारी कराने की प्रक्रिया अब की जा रही है। लखनऊ से टीम सेपरेशन यूनिट का निरीक्षण करेगी। उसकी स्वीकृति के बाद लाइसेंस जारी होगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्दी ही लाइसेंस मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
एक यूनिट खून से बच सकेगी तीन मरीजों की जान

मानव के एक यूनिट खून में तीन कंपोनेंट होते हैं। इनमें पैक्डरेड, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स शामिल हैं। कई बार मरीज को सिर्फ एक कंपोनेंट की जरूरत होती है। सेपरेशन यूनिट न होने से ब्लड बैंक से मरीज को पूरा ब्लड दे दिया जाता है। सेपरेशन यूनिट शुरू होने से मरीज की आवश्यकता के अनुसार कंपोनेंट दिया जा सकेगा और एक यूनिट खून तीन मरीजों के काम आ जाएगा।

----------------------------
कंपोनेंट की इन रोगियों को होती है जरूरत

सामान्य खून की कमी वाले मरीजों को पीआरबीसी, जलने के कारण गंभीर हुए मरीजों व कोरोना के मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाने की जरूरत होती है। जबकि डेंगू व अन्य संक्रमण वाले मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ाकर बचाया जा सकता है। वहीं क्रॉयोप्रेसीपिटेट का उपयोग हीमोफीलिया या वॉन विलेब्रांड रोग के कारण रक्तस्राव के इलाज के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed