फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In view of the elections in Nepal, there was a discussion on being vigilant

नेपाल में चुनाव को देखते हुए सतर्कता बरतने पर हुई चर्चा

Wed, 27 Apr 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
In view of the elections in Nepal, there was a discussion on being vigilant
नेपाल में चुनाव को देखते हुए सतर्कता बरतने पर हुई चर्चा
विज्ञापन

सोनौली। रूपनदेही जिले के भैरहवां में भारत और नेपाल के उच्चाधिकारियों की समन्वय बैठक बुधवार को हुई, जिसमें दोनों देशों के अधिकारियों के बीच नेपाल में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र के चुनाव के कारण संयुक्त रूप से सतर्कता बरतने पर सहमति बनी।
रूपनदेही जिले के भैरहवां में एक होटल में भारत महाराजगंज, सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी, पुलिस और एसएसबी के उच्चाधिकारियों के साथ रूपनदेही, नवलपरासी और कपिलवस्तु के अधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता रूपनदेही जिलाधिकारी ऋषि राम त्रिपाठी ने की। नेपाल में 13 मई को होने वाले मेयर, गांव पालिका चुनाव एवं सरहद पर शांति सुरक्षा पर विमर्श हुआ। नो मेंस लैंड पर पिलर्स की देखरेख रंगाई कराने पर विचार किया गया। सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने और सेंटर बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी महराजगंज सत्येंद्र कुमार, एसपी डॉ. कौस्तुभ, डीएम सिद्धार्थनगर संजीव रंजन, एसपी डॉ. सरवीर सिह, एसपी रूपनदेही रवींद्र रेग्मी, डीएम नवलपरासी श्रवण पोखरेल, डीएम कपिलवस्तु धर्मेंद्र मिश्रा, शसस्त्र डीएसपी प्रकाश पोखरेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed