फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In view of Maha Kumbh, Transport Corporation is preparing to increase the number of buses.

Maharajganj News: महाकुंभ के मद्देनजर परिवहन निगम की ओर से बसों को बढ़ाने की तैयारी

Sun, 08 Dec 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 08 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
In view of Maha Kumbh, Transport Corporation is preparing to increase the number of buses.
महराजगंज। जनवरी 2025 से प्रयाग में महाकुंभ का स्नान प्रारंभ होगा। महाकुंभ स्नान का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इसे देखते हुए परिवहन निगम जिले के यात्रियों के लिए प्रयाग रूट पर बसों की संख्या पहली जनवरी से बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए महराजगंज डिपो व सोनौली डिपो ने पांच-पांच बसों के संचालन की रूपरेखा तैयार की है जिससे यात्रियों को कुंभ स्नान में जाने और आने के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

प्रयाग के कुंभ मेले का विशेष महत्व है। हर तीन साल में कुंभ मेला लगता है। हर छह साल में अर्धकुंभ और प्रत्येक 12 साल में महाकुंभ का आयोजन किया जाता है। वर्ष 2025 में महाकुंभ का आयोजन है। कुंभ मेला क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्नान 10 जनवरी के बाद प्रारंभ हो रहे हैं।
विज्ञापन

लेकिन, श्रद्धालुओं की भीड़ मेला क्षेत्र में अभी से जुटने लगी है। परिवहन निगम ने भी इसके लिए बस बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। महराजगंज डिपो से एक बस प्रयागराज तक संचालित होती है। इसके अलावा डिपो से दो वाराणसी जाने वाली बस को डिपो प्रयागराज तक बढ़ाएगा और दो बसों को गोरखपुर रूट से प्रयागराज के लिए संचालित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम महराजगंज सर्वजीत वर्मा ने बताया कि प्रधान कार्यालय की ओर से निर्देश हैं कि जिस रूट पर कमाई की उम्मीद हो उस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाए। इस क्रम में जनवरी और फरवरी में प्रयाग जाने और आने वालों की अधिकता रहेगी।

इसे देखते हुए रूट पर बसों को बढ़ाने की योजना है। सोनौली डिपो के एआरएम एमके चौधरी ने भी प्रयाग के लिए पांच बसों के संचालन की जानकारी थी।
उन्होंने बताया कि नेपाल राष्ट्र से भी हिंदू बड़ी संख्या में स्नान के लिए प्रयाग जाते हैं। इसके मद्देनजर पांच बसों को फरेंदा-कैंपियरगंज-गोरखपुर, गाजीपुर के रास्ते प्रयाग तक संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed