फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In the name of help, they used to secretly change ATM cards, without anyone noticing.

Maharajganj News: मदद के नाम पर चुपके से बदल देते थे एटीएम कार्ड, नहीं लगती थी भनक

Sun, 10 May 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
In the name of help, they used to secretly change ATM cards, without anyone noticing.
महराजगंज। श्यामउेदरवा में पकड़े गए एटीएम कार्ड चोर बहुत ही शातिर दिमाग के थे। वह भोली-भाली महिलाओं को ही अक्सर अपना निशाना बनाते थे। महिलाओं को मदद का भरोसा देकर पहले उनका विश्वास हासिल करते थे और बाद में एटीएम कार्ड बदल देते थे। उनके पास कई तरह के एटीएम थे। श्यामउेदरवा पुलिस ने बीते बृहस्पतिवार को दो एटीएम कार्ड चोरों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 34 एटीएम कार्ड बरामद हुए थे। दोनों आरोपी गोरखपुर के रहने वाले हैं। उनकी पहचान प्रदीप कुमार पासवान पुत्र मंगरू पासवान ग्राम मोहरीपुर थाना चिलुआताल गोरखपुर और दूसरा आरोपी संदीप पासवान पुत्र रामनरेश पासवान निवासी मोहरीपुर थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोनों चोर एटीएम मशीन के आसपास ही मंडराते रहते थे। जैसे ही उन्हें लगता है कि कोई व्यक्ति पैसे निकालने में फंस रहा है, वे मदद के लिए आगे आ जाते थे। मदद करने के दौरान वे बड़ी चालाकी से व्यक्ति का एटीएम पिन देख लेते थे। इसके बाद ट्रांजेक्शन फेल होने का बहाना बनाकर या कार्ड मशीन में फंसने का डर दिखाकर, वे पीड़ित का कार्ड हाथ में ले लेते थे। उसके बाद बड़ी सफाई से उससे मिलता-जुलता कार्ड पीड़ित को वापस कर देते थे। इससे पीड़ित को पता भी नहीं चल पाता था कि उनका कार्ड बदल गया है। जैसे ही पीड़ित वहां से जाता आरोपी शॉपिंग कर लेते या कैश निकाल कर लेते थे। पैसे निकलने के बाद पीड़ित को पता चलता था। श्यामउेदरवा पुलिस आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed