{"_id":"67ec4048fc8cc88d1203077f","slug":"in-the-greed-of-huge-profits-smugglers-are-sending-two-headed-snakes-to-nepal-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-145969-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मोटे मुनाफे के लालच में दो मुंहे सांपों को नेपाल पहुंचा रहे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मोटे मुनाफे के लालच में दो मुंहे सांपों को नेपाल पहुंचा रहे तस्कर
Wed, 02 Apr 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। राजस्थान के मरुस्थलीय इलाके से तस्कर दो मुंहा सांप नेपाल पहुंच रहे हैं। बीते दिनों नवलपरासी में हुई बरामदगी से इसका खुलासा हुआ है। नेपाल पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है। तस्करों के फरार होने की वजह से नेपाल पुलिस को कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी है।
सोमवार को भारत के राजस्थान से मिट्टी में बोरे में छिपाकर लाया गया रेड सैंड बोआ सांप को तस्कर नेपाल के पलहिनंदन के बेलासपुर पहुंचाकर भाग निकला। सांप को अब बेलासपुर स्थित सशस्त्र पुलिस बल शिविर में रखा गया है। बताया जाता है कि इस सांप की कीमत 8 से 10 लाख रुपये है।
नेपाल पुलिस ने रेड सेंड बोवा दो मुंहे सांप को बरामद किया है जिसे तस्कर पुलिस की चेकिंग के दौरान छोड़कर फरार हो गए। एक रेड सैंड बोवा सांप (दो मुंह वाला) बरामद किया है। बताया गया है कि यह राजस्थान से लाकर नेपाल वाया चीन भेजने वाले थे, जिसके इन्हें करीब 25 लाख रुपये मिलने थे।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन सांपों का प्रयोग तंत्र-मंत्र और दवा बनाने में किया जाता है। बेहद दुर्लभ प्रजाति का होने की वजह से इस सांप की तस्करों को मुंह मांगी कीमत मिलती है। तस्करों को गिरफ्तार करने में नेपाल पुलिस लगी हुई है। यह किस रास्ते नेपाल पहुंचा इसकी जांच की जा रही है। नवलपरासी जिले के प्रहरी निरीक्षक/सूचना अधिकारी नारायण थापा ने बताया कि सांप किस बाॅर्डर से नेपाल सीमा में पहुंचा है। इसके बारे में जानकारी की जा रही है।