फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In the camp held twice in Patregawan, only 240 were vaccinated

पतरेगवां में दो बार लगे शिविर में 240 को ही टीका लगा

Wed, 07 Jul 2021 05:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
In the camp held twice in Patregawan, only 240 were vaccinated
पतरेगवां में दो बार लगे शिविर में 240 को ही टीका लगा
विज्ञापन

महराजगंज। मिठौरा ब्लॉक के पतरेगवां गांव में अब तक दो बार शिविर लग चुके हैं, लेकिन टीका 240 लोगों को ही लग पाया है। वजह वैक्सीन की कमी बताई जा रही है। शेष लोगों को आज भी टीके का इंतजार है। वहीं स्वास्थ्य विभाग शत-प्रतिशत टीका लगाने का दावा कर रहा है।
पतरेगवां गांव में एक एवं 6 जुलाई को शिविर लगाकर टीका लगाया गया था। उस वक्त लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वैक्सीन की कमी से अधिकतर लोगों को टीका नहीं लगा सका। शिविर में आधार लेकर पहुंचे लोगों को रजिस्टर में नाम दर्ज कराने के लिए मशक्कत करनी पड़ी थी। आशा कार्यकर्ता कृष्णा वती, नीलम, किरन, गिरजा, संगीता, सुनीता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीरज पटेल, चंद्र कला, शांति, नीतू घर-घर जाकर लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित कर रहीं हैं। ग्राम सभा निवासी उमेश, चंदन ने बताया कि ग्राम सभा में एक जुलाई को पहली बार शिविर में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को प्रथम डोज का टीका लगा। आकाश ने बताया की टीका लगवाने के बाद डर समाप्त हो गया। ग्राम सभा निवासी संतोष, राधेश्याम, रामवृक्ष ने बताया ग्राम सभा में दो बार टीका लगाने के लिए शिविर लगा था। भीड़ की वजह से नहीं लगवा पाया। अब शिविर लगेगा तो जरूर कोरोनारोधी टीका लगवाएंगे।
विज्ञापन

गांव की प्रोफाइल
गांव की आबादी 5600 है। गांव में 3300 पुरुष, 2300 महिलाएं हैं। साक्षरता दर 72 प्रतिशत है। 1800 युवा, 800 बुजुर्ग हैं। गांव में 2 प्रतिशत लोग सरकारी सेवा में हैं। जबकि ग्राम सभा के अधिकतर लोग खेती, मजदूरी, निजी कंपनी में कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में प्रत्येक दिन गांव के लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। जल्द ही गांव में टीकाकरण के लिए शिविर लगवाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात चल रही है।
श्यामानंद, ग्राम प्रधान
शेड्यूल के अनुसार गांव में शिविर लगाकर टीका लगाने की व्यवस्था है। गांव में दो बार शिविर लग चुका है। जल्द ही फिर शिविर लगाकर टीका लगाया जाएगा।
डॉ. विपिन शुक्ला, अधीक्षक, सीएचसी मिठौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed