फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In the Bahu-Beti Sammelan, women were made aware about their safety and rights.

Maharajganj News: बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Mon, 08 Jun 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
In the Bahu-Beti Sammelan, women were made aware about their safety and rights.
हेल्पलाइन नंबरों के बारे में महिलाओं को किया गया जागरूक
विज्ञापन

महराजगंज। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत रविवार को थाना कोतवाली पुलिस ने चिऊरहा में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक ज्योति राय, महिला कांस्टेबल चन्दा यादव एवं महिला कांस्टेबल साधना चौबे ने ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।

पुलिस टीम ने महिलाओं से संवाद करते हुए छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, दुष्कर्म सहित महिलाओं से जुड़े विभिन्न अपराधों की जानकारी दी तथा ऐसे मामलों में कानूनी सहायता प्राप्त करने और अपराधों का सामना करने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के बिना बताए घर छोड़ने की बढ़ती घटनाओं पर भी चर्चा की गई। पुलिस टीम ने इसके दुष्परिणामों, भविष्य में आने वाली चुनौतियों तथा परिवार और समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के संबंध में जानकारी देते हुए बालिकाओं को सतर्क रहने और सही निर्णय लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विशेषकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जानकारी दी गई। आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने हेतु 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1090 विमेन पावर लाइन, 102 एवं 108 स्वास्थ्य सेवाएं तथा 181 महिला हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों के उपयोग के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed