फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In Maharajganj, the husband has complained that his wife and three children fled away with a child

Maharajganj News: पति घर से बाहर गया था कमाने, पत्नी व 3 बच्चों को लेकर साढ़ू हो गया फरार-नेपाल में की थी शादी

Thu, 01 Aug 2024 06:37 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 01 Aug 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
In Maharajganj, the husband has complained that his wife and three children fled away with a child
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

सोनौली कोतवाली क्षेत्र के गांव खनुआ निवासी धीरेंद्र कनौजिया ने पुलिस अधीक्षक  को आनलाइन शिकायती पत्र देकर अपने साढू पर पत्नी को भड़काने का आरोप लगाया है। धीरेंद्र कन्नौजिया ग्राम खनुआ ने आनलाइन पुलिस अधीक्षक महराजगंज को शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब 20 वर्ष पूर्व मेरी शादी सरिता पुत्री जंगी लाल निवासी पिपरहिया भैरहवा नेपाल राज्य से हुई थी।

विज्ञापन


जब से हमारी शादी हुई तबसे हमारी पत्नी किसी न किसी बात को लेकर हमेशा घर पर कलह करती थी। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है इसलिए मैं दिल्ली में मजदूरी का काम करता हूं और इसी वजह से अपने घर पर नहीं रह पाता। त्योहार में आ जाता था और अपनी पत्नी के साथ मिलजुल और समझा बुझाकर फिर अपने काम काज के चक्कर में दिल्ली चला जाता था।
विज्ञापन


इन्हीं सब के बीच हमारे तीन बच्चे हुए बहुत कम समय अपने बच्चों के साथ रहा क्योंकि काम के चक्कर में अधिकतर बाहर रहता था। मेरे बाहर रहने का फायदा उठाकर मेरे साढू ने मेरी पत्नी को घरवालों के खिलाफ भड़का दिया। इसका नतीजा रहा कि पत्नी आए दिन घर वालों से झगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे इस बात की सूचना मिली तो मैं घर आया और 7 जुलाई को अपनी पत्नी को अपने साथ लेकर हापुड़ चला गया। 26 जुलाई को अपने काम के लिए निकल गया। इसी बीच मेरा साढू मेरे घर पर पहुंचा और लगभग 11 बजे मेरी पत्नी और तीनों बच्चों को लेकर फरार हो गया।

मैं, शाम को जब घर पर पहुंचा तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। घर में कोई नहीं है। अगल बगल खोजा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।  दूसरे दिन खिचरा चौकी पर गया और वहां पर पुलिस वालों को पूरी बात बताई तो उन्होने खोजबीन की।


इस दौरान सीसीटीवी से जानकारी मिली कि रिश्ते में साढ़ू घर आया था और पत्नी और बच्चों को अपने साथ लेकर चला गया। घर आया तो पता चला कि पत्नी ने भी सोनौली कोतवाली में मेर खिलाफ शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed