फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In hockey, the stadium team was the winner and the Hindustan School team was the runner-up.

Maharajganj News: हॉकी में स्टेडियम की टीम विजेता एवं हिंदुस्तान स्कूल की टीम उपविजेता

Thu, 07 Mar 2024 08:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 07 Mar 2024 08:59 PM IST
विज्ञापन
In hockey, the stadium team was the winner and the Hindustan School team was the runner-up.
महराजगंज। स्थानीय स्टेडियम परिसर में खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वॉलीबाल व हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रतिभा दिखाई। उप क्रीडाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने खेल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें स्टेडियम महराजगंज, सदर, धनेवा, गबडुआ, नाथनगर, सिंदुरिया, मुंडेरा कला एवं सिसवा की टीम शामिल रही। प्रथम सेमीफाइनल मैच सदर एवं धनेवा एवं दूसरा सेमीफाइनल मैच गबडुआ एवं स्टेडियम की टीम के बीच खेला गया। इसमें सेमीफाइनल मैच में स्टेडियम महराजगंज एवं सदर महराजगंज की टीम विजयी रही। इन्ही दोनों टीमों का फाइनल मैच मैच हुआ। इसमें सदर महराजगंज की टीम 2-1 से विजयी रही।
विज्ञापन

इसी क्रम में हॉकी सीनियर पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागी टीमों में स्टेडियम महराजगंज, सदर महराजगंज, हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल, एक्सेल एकेडमी की टीम, पारसनाथ स्कूल की टीम आदि ने हिस्सा लिया, जिसमे स्टेडियम की टीम विजेता एवं हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल की टीम उपविजेता रही। इस अवसर पर निर्णायक मंडल में धर्मेंद्र यादव, शिवशरण पाठक, आशिफ एकबाल, अबुफजल, रिजवान अहमद, अजय वर्मा, सचिन मौजूद आर्यन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed