{"_id":"65b279e361aaa8e10b06b046","slug":"in-cricket-bmt-tiger-won-the-match-by-63-runs-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-114528-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: क्रिकेट में बीएमटी टाइगर ने 63 रनों से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: क्रिकेट में बीएमटी टाइगर ने 63 रनों से जीता मैच
Thu, 25 Jan 2024 08:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 25 Jan 2024 08:40 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बृहस्पतिवार को मैच बीएमटी टाइगर एवं बीएमटी लाइन के बीच खेला गया। इस दौरान बीएमटी लाइन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बीएमटी टाइगर ने बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में सात विकेट पर 183 रन बनाए। इसमें सुधीर ने 77 गेंद में 80 रन बनाया। दिव्यांश ने 19 गेंद में 10 रन बनाए और आयुष्मान ने 26 गेंद में 28 रन बनाया।
कोच अतुल मणि त्रिपाठी ने बताया कि बीएमटी लाइन की ओर से गेंदबाजी करते हुए करन ने पांच ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिया। अनंत ने पांच ओवर में 37 रन देकर दो विकेट लिया और आदिश ने चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट लिया। बीएमटी लाइन की ओर से बल्लेबाजी करने आए अनंत ने 24 गेंद में 37 रन बनाएं व आदित्य ने 23 गेंद में 15 रन और कृष्ण ने 18 गेंद में 17 रन बनाया। बीएमटी टाइगर के ओर से गेंदबाजी करने आएं वैभव ने 3 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिया। वहीं सत्यम ने 3 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट लिया और आदित्य पांडेय ने 2.2 ओवर में 10 रन देकर एक विकेट लिया। इस मैच को बीएमटी टाइगर ने 63 रनो से जीता। इस मैच के मैन ऑफ द मैच सुधीर बने। संवाद