{"_id":"61670ff009e03b44d132bd0f","slug":"in-cm-marriage-ceramony-233-couple-get-married-maharajganj-news-gkp4128290106","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधि-विधान से संपन्न हुआ 233 जोड़ों का सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधि-विधान से संपन्न हुआ 233 जोड़ों का सामूहिक विवाह
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम : पवित्र बंधन में बंधे 233 युगल
महराजगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर के एक लान में 233 जोड़े विवाह के पावन बंधन में बंध गए। सामूहिक विवाह में हिंदू धर्म के 194, अल्पसंख्यक वर्ग के 18 तथा बौद्ध समुदाय से जुड़े 21 युगल ने विवाह के पवित्र बंधन को स्वीकार किया।
दीप प्रज्ज्वलित कर सामूहिक कार्यक्रम का शुभारंभ व वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के जरूरत को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। बेटियों की शादी संबंधी अभिभावकों की चिंता को सरकार दूर करने का कार्य कर रही है।
विधायक प्रेमसागर पटेल व जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि बालिकाओं व युवतियों के विकास को लेकर शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, पात्र उसका लाभ उठाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवार की बालिकाओं के लिए काफी लाभप्रद है। प्रति वर्ष इस योजना के तहत बालिकाओं को लाभान्वित कराते हुए परिवार की मुश्किलों को भी कम किया जाता है।
विज्ञापन
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय, नीतिन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम स्थल पर जमा रही भारी भीड़
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दिन भर बड़ी संख्या में भीड़ जमा रही। वर- वधू के साथ आने वाले परिजनों की वजह से कार्यक्रम स्थल पर भीड़ जमा हो गई थी। सभी सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहे।
सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहे पुलिसकर्मी
सामूूहिक विवाह कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। यातायात कर्मियों ने भी जाम से नगर को बचाने के लिए यातायात व्यवस्था को काफी चुस्त-दुरुस्त रखा। कर्मी सभी चौक-चौराहे पर सक्रिय नजर आए।