फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In car currency and pistol-magzine theft

कार में रखा पिस्टल समेत मैगजीन चोरी

Mon, 03 Jan 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
In car currency and pistol-magzine theft
कार में रखी नकदी व पिस्टल समेत मैगजीन चोरी
विज्ञापन

महराजगंज। शहर में केनरा बैंक के सामने एक कार में रखी पिस्टल, दो मैगजीन, अस्सी हजार नकद समेत जरूरी प्रपत्र चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस सूचना मिलते ही सतर्क हो गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस टीम में बैंक में लगी सीसीटीवी कैमरे से फुटेज की जांच कर मामले की हकीकत जानने के प्रयास में जुटी है।
सोमवार को ज्ञानेंद्र त्रिपाठी निवासी परसौनी की कार केनरा बैंक के सामने खड़ी थी। वह महराजगंज शहर में जरूरी काम से आए थे। ज्ञानेंद्र के अनुसार उनकी कार में एक पिस्टल व दो लोडेड मैगजीन, 80 हजार रुपये समेत जरूरी प्रपत्र रखा हुआ था। वह कार से उतर कर कुछ जरूरी काम करने के लिए गए। थोड़ी ही देर में लौटे तो उसमें यह सभी सामान नहीं थे। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस टीम इस पूरे प्रकरण की जांच करने में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है। सदर सीओ अजय सिंह चौहान समेत नगर चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार व क्राइम ब्रांच की टीम जांच में कर रही है।
विज्ञापन

एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed