फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Improving health services a priority

Maharajganj News: स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता

Sun, 21 Jul 2024 03:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 21 Jul 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Improving health services a priority
नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने शनिवार को कार्यालय में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इसके पहले वह एडीशनल सीएमओ के पद पर अयोध्या में तैनात रहे।
नवागत सीएमओ डॉ. दिलीप कुमार सिंह जिले के सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। सीएचसी, पीएचसी और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मरीजों को बेहतर उपचार दिलाने पर ध्यान दिया जाएगा। दवाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिस अस्पताल में चिकित्सक की कमी है, वहां पर चिकित्सकों को भेजा जाएगा। अस्पतालों की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रहेगा।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से मरीजों के लिए जो भी योजनाएं संचालित हो रही हैं, उसकी समीक्षा होगी। योजना मरीजों तक पहुंचे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान को सफल बनाया जाएगा। इस दौरान एसीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार, एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र आर्या, डिप्टी सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी, डीआईओ डॉ. केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed