फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Impact of inflation... After diesel and petrol, the prices of edible oil also increased.

Maharajganj News: महंगाई की मार... डीजल-पेट्रोल के बाद खाद्य तेल के भी दाम बढ़े

Wed, 20 May 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Impact of inflation... After diesel and petrol, the prices of edible oil also increased.
175 रुपये से बढ़कर 190 रुपये लीटर तक पहुंचा सरसों के तेल का दाम
विज्ञापन

गृहणियों की बढ़ी परेशानी, गड़बड़ा रहा घर का बजट
महराजगंज। अंतरराष्ट्रीय तनाव के चलते डीजल-पेट्रोल के बाद अब खाद्य तेल के मूल्य में भी महंगाई की आग लग गई है। अब तक 175 रुपये लीटर मिलने वाला चर्चित कंपनी का सरसों का तेल 190 रुपये लीटर हो गया है। खाद्य तेलों की महंगाई ने गृहणियों के घर का बजट बिगाड़ दिया है।
पिछले सप्ताह के मुकाबले बाजार में खाद्य तेल की कीमतों में 15 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तेल के दामों में अचानक आई इस तेजी ने आम आदमी के घर का बजट बिगाड़ दिया है। खाद्य तेल उपयोग में गृहणियां किफायत करने लगी हैं। लोगों का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में अन्य खाद्य सामग्रियों के दाम भी बढ़ेंगे। कारोबारियों की मानें तो अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य और माल भाड़े में हुई बढ़ोतरी का असर खाद्य तेल के रेट में देखने को मिल रहा है। लोग अब सरकार से राहत की उम्मीद लगा रहे हैं। जिससे घरेलू बजट स्थिर हो सके। व्यापारी धीरेंद्र निगम ने बताया कि सरसों तेल के अलावा रिफाइंड तेल 130 रुपये से बढ़कर 140 रुपये प्रति लीटर और तिल का तेल 150 रुपये से बढ़कर 165 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
विज्ञापन

स्पीकअप
खाद्य तेलों की महंगाई ने सीधे तौर पर रसोईघर पर असर डाला है। तेल महंगा होने से मध्यम और गरीब वर्गीय परिवारों की भोजन थाली महंगी पड़ रही है।
- ज्योत्सना शुक्ला, शिवनगर।
----------------
रसोई का बजट मेंटेन करने के लिए कम तेल का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। सूखी सब्जियां और उबला हुआ खाना ज्यादा बन रहा है। आगे अन्य चीजें भी महंगी होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पूर्णिमा पांडेय, मऊपाकड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed