{"_id":"677fe9774653a6cd3e0c677d","slug":"immunity-of-children-decreased-more-people-are-falling-ill-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-140189-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घटी बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता, पड़ रहे अधिक बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घटी बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता, पड़ रहे अधिक बीमार
Thu, 09 Jan 2025 08:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 09 Jan 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सर्दी के बढ़ते तेवर के आगे लोगों की सेहत कमजोर पड़ती जा रही है। बुखार और खांसी हर उम्र के लोगों में दिख रही है। वहीं छोटे बच्चे निमोनिया के साथ उल्टी दस्त की चपेट में आ रहे हैं। दिल मरीज भी ओपीडी पहुंचकर सलाह ले रहे हैं, जिससे बढ़ती ठंड उनकी सांसों पर असर न डाल दे। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 725 मरीजों का उपचार किया गया। अधिकतर सर्दी जुकाम और खांसी के मरीज रहे तो 6 बच्चे उल्टी दस्त और चार निमोनिया से पीड़ित मिले।
छोटे बच्चों के लिए मौसम एक बार फिर खतरनाक हो चला है। रोग प्रतिरोधक क्षमता उनकी लगातार कम हो रही है। सर्द हवा और शीतलहर के कारण निमोनिया तेजी से गिरफ्त में लेने लगा है। दस्त और उल्टी भी ठंड बढ़ने के कारण शुरू हो गई है। डाॅक्टरों ने ठंड से बचाव के लिए विशेष हिदायत दी और कहा कि ठंडा दूध या कोई अन्य खाद्य पदार्थ कत्तई न दें।
बच्चे की मालिश करते समय ठंड न लगने पाए इसका ख्याल रखें। वहीं दिल की बीमारी से जूझने वाले मरीजों को खानपान में सावधानी और व्यायाम करते रहते का सुझाव दिया। जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. एपी भार्गव ने बताया कि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कम होती है, जिसके कारण वह जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। बच्चों को ठंड से बचाने के लिए जरूरी उपाय आवश्यक है।