{"_id":"6a7e09b534f9bae7cf06f30c","slug":"ima-to-familiarize-doctors-with-modern-medical-and-diagnostic-techniques-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-183262-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डॉक्टरों को आधुनिक चिकित्सा व जांच तकनीकों से अवगत कराएगा आईएमए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डॉक्टरों को आधुनिक चिकित्सा व जांच तकनीकों से अवगत कराएगा आईएमए
विज्ञापन
आईएमए के नए पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
महराजगंज। फरेंदा रोड स्थित एक होटल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि आईएमए प्रेसिडेंट गोरखपुर डॉ. आरपी शुक्ला और संस्थापन अधिकारी व एक्स स्टेट वाइस प्रेसिडेंट आईएमए यूपी डॉ. आरपी त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर नवनिर्वाचित आईएमए जिलाध्यक्ष डॉ. पीके श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन चिकित्सकों के हितों के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। हर माह सीएमई का आयोजन कर चिकित्सकों को आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों, नई जांच तकनीकों और उपचार की नवीन विधियों से अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही चिकित्सकों की पेशेवर क्षमता और संवाद कौशल को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि मरीजों की देखभाल और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके।
जिला सचिव डॉ. अरुण गुप्ता ने कहा कि आईएमए चिकित्सा सेवाओं के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करेगा। इसके लिए किसी गांव को गोद लेकर वहां लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अभियान चलाया जाएगा। उपाध्यक्ष डॉ. अवरारूल हक, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव और डॉ. पारूल पांडेय ने कहा कि आईएमए जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
उप सचिव डॉ. वीएन वर्मा व डॉ. ज्योत्सना ओझा, कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश मद्धेशिया, उप कोषाध्यक्ष डॉ. तनवीर खान और मीडिया प्रभारी डॉ. शना खां ने संगठन को मजबूत बनाने और चिकित्सकों के हित में कार्य करने पर जोर दिया। इस दौरान आईएमए गोरखपुर के सचिव डॉ. वाई सिंह, आईएमए देवरिया के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल, सचिव डॉ. नवेंदु राय, डॉ. एसएस शाही, डॉ. वीबी शुक्ला और डॉ. एवी त्रिपाठी आदि की मौजूदगी रही।