फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Illegal religious construction removed from government land

Maharajganj News: सरकारी भूमि से हटा अवैध धर्मस्थल का निर्माण

Thu, 01 May 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 01 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Illegal religious construction removed from government land
निचलौल। थाना क्षेत्र के छितौना गांव में सरकारी भूमि के कुछ हिस्से पर अवैध तरीके से धर्मस्थल का निर्माण करा लिया गया था। मामले का राजस्व विभाग की टीम ने संज्ञान लेते हुए पुलिस की मौजूदगी में बुधवार को धर्मस्थल का निर्माण हटवा दिया।
विज्ञापन

राजस्व विभाग और पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा रहा। राजस्व निरीक्षक मनीष पटेल के अनुसार, छितौना गांव में गाटा संख्या 323 की भूमि पर सरकारी अभिलेख में ग्राम सभा के नाम से दर्ज है। उक्त गाटा संख्या के 0.036 हेक्टेयर भूमि पर कुछ लोगों की ओर से अवैध तरीके से धर्मस्थल का निर्माण कर कब्जा कर लिया गया था।
विज्ञापन

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरी प्रक्रिया के साथ पुलिस टीम की मौजूदगी में पहुंच भूमि से कब्जा को हटवा दिया गया है। इतना ही नहीं कब्जाधारियों को उक्त भूमि पर दोबारा कब्जा करने पर सख्त नसीहत भी दी गई है। कार्रवाई के बाद भी राजस्व विभाग और पुलिस की नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। इस दौरान लेखपाल अजय कसौधन, शीतलापुर पुलिस चौकी इंचार्ज हौसिला प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed