Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Illegal pathology reports are increasing the disease

Maharajganj News: अवैध पैथोलॉजी में जांच रिपोर्ट बढ़ा रही बीमारी

Wed, 14 Jan 2026 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Illegal pathology reports are increasing the disease
महराजगंज। जिले में पंजीकृत पैथालॉजी से अधिक का संचालन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अवैध पैथोलॉजी की संख्या पंजीकृत की तुलना में दोगुनी तक है। जो पंजीकृत हैं वहां भी डॉक्टर नहीं हैं, एलटी के भरोसे रिपोर्ट दी जाती है।
विज्ञापन

सामान्यत: जिस डॉक्टर के नाम से लैब पंजीकृत होती है, मौके पर वह नहीं रहते हैं। इनकी रिपोर्ट विश्वसनीय नहीं होती है। कई बार यह मरीजों के लिए नुकसानदायक साबित हो जाते हैं। जिले में 89 पैथोलॉजी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, जिले में पंजीकृत लैब दोगुना पैथोलॉजी संचालित हैं। डाॅक्टर मरीजों को निजी पैथाेलॉजी पर ही जांच की सलाह देते हैं। वहीं, कुछ संचालक चिकित्सकों के आसपास ही घूमते रहते हैं, जांच का इशारा मिलते ही यह मरीज को अपने सेंटर पर ले जाते हैं। जांच के नाम पर मरीजों से मोटी रकम ऐंठने के बाद भी विश्वसनीय रिपोर्ट की गारंटी नहीं होती है। ज्यादातर लैब में बगैर डिग्री वाले कर्मी जांच करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते पांच माह में छह अवैध पैथाेलॉजी सील की जा चुकी हैं। यह निजी अस्पतालों के डॉक्टरों से साठगांठ करके जांच लिखवाते हैं। रिपोर्ट देने के एवज में रकम लेकर किनारा कस लेते हैं। जांच रिपोर्ट के सटीकता की भी कोई गारंटी नहीं होती। एक सप्ताह पहले शहर के एक पैथालॉजी में एक मरीज ने यूरिन की जांच कराई गई तो संक्रमण मिला। रिपोर्ट पर भरोसा नहीं हुआ तो दूसरे लैब में जांच कराने पर पता चला की संक्रमण नहीं है। इस तरह के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। गलत रिपोर्ट के मामले में कहीं शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दावा किया जाता है कि पंजीकरण में नियमों का सख्ती से पालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed