फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ilaaj mein rakhni hogi satarkta

संक्रमित व संभावित मरीजों के इलाज में रखनी होगी सतर्कता

Mon, 13 Apr 2020 10:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
ilaaj mein rakhni hogi satarkta
बस्ती में सीएमओ कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। - फोटो : MAHARAJGANJ
संक्रमित व संभावित मरीजों के इलाज में बरतनी होगी सतर्कता
विज्ञापन

महराजगंज। चिकित्सक, फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स कोरोना से बचाव को लेकर पूरी जानकारी रखें। आइसोलेशन व क्वारंटीन वार्ड में ड्यूटी लगने के उपरांत मरीजों के इलाज में सभी को बेहतर सतर्कता रखनी होगी। यह तभी संभव है जब प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से लिया जाए।

ये बातें मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित चिकित्सकों व कर्मियों को सोमवार को प्रशिक्षित करते हुए प्रशिक्षक डॉ. आरपी राय ने कही। उन्होंने क्वारंटीन व आइसोलेशन वार्ड में जाने से पूर्व व आने के बाद रखे जाने वाले साफ-सफाई, प्रयोग किए जाने वाले पीपीई किट, सैनिटाइजिंग के तौर-तरीके व भर्ती मरीजों के देखभाल को लेकर रखी जाने वाली सावधानियों पर चर्चा की। डॉ. रहमान ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण बढ़ने की दिशा में सभी को आवश्यक कार्य पर लगाया जा सकता है। बचाव के तौर-तरीकों को जानकर हम जहां मरीजों का इलाज कर सकेंगे वहीं स्वयं का बचाव भी। इस दौरान जिले के सीएचसी व पीएचसी के फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed