फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   IGNOU centre starts at Jawaharlal Nehru PG College

Maharajganj News: जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में इग्नू केंद्र शुरू

Fri, 09 Jan 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
IGNOU centre starts at Jawaharlal Nehru PG College
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का केंद्र खुल गया है। क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी की ओर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के केंद्र की मान्यता मिली है। इस केंद्र पर स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के अतिरिक्त पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन में स्नातक की मान्यता भी मिली है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने बताया कि महाविद्यालय में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का शिक्षण केन्द्र स्थापित हो गया है, इसका कोड 48064 है। इससे कामकाजी स्त्री और पुरुषों सहित नियमित पढ़ाई नहीं कर पाने वाले लोगों के लिए कुछ पाठ्यक्रम उपलब्ध हो गए हैं।
विज्ञापन

इन पाठ्यक्रमों में स्नातक में कला स्नातक, इतिहास में स्नातक, पर्यटन अध्ययन में स्नातक, संस्कृत और शिक्षा शास्त्र विषय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से संचालित होंगे। प्राचार्य ने बताया कि केन्द्र के समन्वयक हिन्दी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विजय आनन्द मिश्र और सह समन्वयक अर्थशास्त्र के सहायक आचार्य डॉ. छट्ठू यादव नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed