{"_id":"69b47d1085c7bb005a01dbad","slug":"if-you-score-less-in-one-subject-in-class-12th-you-can-appear-for-improvement-exam-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1256733-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 12वीं एक विषय में कम अंक तो दे सकेंगे इंप्रूवमेंट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 12वीं एक विषय में कम अंक तो दे सकेंगे इंप्रूवमेंट परीक्षा
विज्ञापन
शासन से सैद्धांतिक सहमति के बाद पत्र जारी
31740 परीक्षार्थी दे रहे हैं 12 वीं यूपी बोर्ड परीक्षा
महराजगंज। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा के एक विषय में कम अंक पाने वाले परीक्षार्थियों को इंप्रूवमेंट परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। अंक सुधार को लेकर सैद्धांतिक सहमति बनने के बाद पत्र बोर्ड की तरफ से जारी कर दिया गया है। यह मौका परिणाम आने के एक माह के भीतर ही परीक्षार्थियों को दी जाएगी।
इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा दे रहे 31,740 परीक्षार्थियों को यह मौका मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इंटर के पांच में से एक विषय में इंप्रूवमेंट परीक्षा का अवसर रहेगा। राजकीय माध्यमिक बरवां राजा के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद व जीजीआईसी धनेवा की प्रधानाचार्य अनामिका पांडेय ने कहा कि ऐसा होने से अंकों के सुधार में मदद मिलेगी। परीक्षार्थियों को अंक की चिंता कम होगी। मेहनत कर वह दोबारा अच्छे नंबर ला सकेंगे।
सीबीएसई में पहले से व्यवस्था
राजकीय सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल यादव ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) में पहले से ही इंप्रूवमेंट प्रावधान लागू है। यहां छात्र दो-दो विषयों में इंप्रूवमेंट परीक्षा दे सकते हैं।
विज्ञापन
वर्जन
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट में इंप्रूवमेंट परीक्षा शुरू होने से छात्रों को सुविधा मिलेगी। कई बार छात्र बीमार होने या किसी कारण से अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाते। ऐसे में उन्हें अंक सुधार का अवसर फायदेमंद होगा।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस