{"_id":"68545f784dbd42f2a800dcfa","slug":"if-you-are-travelling-on-tatkal-ticket-then-keep-your-aadhar-card-with-you-maharajganj-news-c-206-1-go11002-152300-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तत्काल टिकट पर सफर कर रहें है तो साथ रखें आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तत्काल टिकट पर सफर कर रहें है तो साथ रखें आधार कार्ड
Fri, 20 Jun 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। रेलवे तत्काल टिकट प्राप्ति के लिए ही आधार प्रमाणीकरण की शर्त नहीं लगा रहा, बल्कि इसे यात्रा तक प्रभावी किया गया है। तत्काल टिकट पर यात्रा करने वालों का सत्यापन टीटीई एम आधार एप की मदद से करेंगे। अगर टिकट लेने और दिखाए आधार में फर्क मिलता है तो यात्री पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को पारदर्शी बनाने के लिए आधार सत्यापन को जुलाई से अनिवार्य किया है। फर्जीवाड़े को रोकने व जरूरतमंद को सहूलियत से टिकट मिल सके, इसके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी डालने पर बुकिंग प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी। यात्रा के दौरान टीटीई तत्काल टिकट वाले यात्री के आधार कार्ड की जांच अपने मोबाइल में मौजूद एम-आधार एप से आधार कार्ड के क्यूआर कोड को स्कैन कर पहचान सत्यापित करेंगे। दोनों में अंतर मिलने पर यात्री व टिकट उपलब्ध कराने वाले पर कार्रवाई होगी।