फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If the waist is thick then the risk of heart attack is high

यदि कमर मोटी तो हार्ट अटैक का खतरा अधिक

Mon, 19 Sep 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
If the waist is thick then the risk of heart attack is high
यदि कमर मोटी तो हार्ट अटैक का खतरा अधिक
विज्ञापन

शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल कम होने से बढ़ सकती है समस्या
मोटापा होने के कारण शरीर में बनने लगते हैं खराब हार्मोन
महाराजगंज। यदि आपकी कमर मोटी (पुरुषों की 42 व महिलाओं की 37 इंच से अधिक) है, तो आपको हार्ट अटैक का खतरा अधिक है। ऐसे व्यक्ति के शरीर में यदि गुड कोलेस्ट्रॉल कम है और ब्लड प्रेशर व शुगर का मरीज है, तो बेहद सतर्क रहने की जरूरत होती है। केएमसी डिजिटल अस्पताल में हृदय रोग के ज्यादातर मरीज मोटापे के शिकार वाले आ रहे हैं। करीब 60 फीसदी ऐसे मरीज हैं, जिनकी उम्र 50 से कम है।
क्रिटीकल केयर विशेषज्ञ डॉ. एसएम रफीक ने बताया कि मोटापे से हृदय की बीमारियां घेर लेती हैं। लोग मेटाबोलिक सिंड्रोम की चपेट में आ जाते हैं, इससे भविष्य में डायबिटीज, गुर्दे खराब होना, हृदय रोग और लकवा जैसे रोग होने की आशंका बढ़ जाती है। पेट बढ़ने से इंसुलिन के प्रति प्रतिरोध विकसित होने लगता है, जिससे शुगर हो जाता है। मोटापा होने के कारण खराब हार्मोन शरीर में बनने लगते हैं, जो हाईपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) का शिकार बना देते हैं। बीपी, शुगर, गुड कोलेस्ट्रॉल की कमी के साथ अगर कमर बढ़ती है तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। धूम्रपान करने वालों की हृदय की धमनियां सिकुड़ने लगती हैं। इस वजह से भी हृदयाघात की आशंका ज्यादा रहती है।
विज्ञापन

-----
यह समस्या होने पर बढ़ता है खतरा
- ट्राई ग्लिसराइड (खून में मौजूद फैट) 150 मिलीग्राम प्रति डीएल से अधिक हो।
- गुड कोलेस्ट्रॉल पुरुषों का 50 एमजी, महिलाओं का 40 मिलीग्राम से कम हो।
- ब्लड प्रेशर 85/135 से ज्यादा हो।
- खाली पेट शुगर 100 मिलीग्राम प्रति डीएल से ज्यादा हो।
-------
इस तरह से रखें सेहत ख्याल
- फल और हरी सब्जियां खाएं
- पर्याप्त नींद जरूर लें
- बीपी, शुगर है तो नियमित दवा लें
- नियमित व्यायाम करें
- खाने में ज्यादा नमक न लें
- ज्यादा तला भुना खाने से बचें
----
केएमसी डिजिटल अस्पताल में हर माह 10 से 12 मरीज हार्ट अटैक के भर्ती होते हैं। इसमें 25 फीसदी मोटापे की चपेट में होते हैं। मोटापा बढ़ने से लोग मेटाबोलिक सिंड्रोम की चपेट में आ जाते हैं। इससे हृदयाघात, लकवा समेत कई बीमारी होने की आशंका रहती है। अगर पहले से ही बीपी, डायबिटीज या शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की कमी के साथ कमर बढ़ती है तो हार्ट अटैक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एसएम रफीक, विशेषज्ञ, क्रिटीकल केयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed