{"_id":"69deadb6ffa2df0ecf02d258","slug":"if-the-strictness-increases-online-gambling-centers-will-shift-from-big-cities-to-smaller-towns-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1289260-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सख्ती बढ़ी तो बड़े शहरों से छोटे कस्बों में शिफ्ट होने ऑनलाइन जुए के अड्डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सख्ती बढ़ी तो बड़े शहरों से छोटे कस्बों में शिफ्ट होने ऑनलाइन जुए के अड्डे
विज्ञापन
रविवार को पुलिस की छापेमारी में नेपाल में पकड़े गए थे 18 भारतीय समेत 20 लोग
नेपाल सरकार ने एक अप्रैल से देशभर में ऑनलाइन जुआ पर लगा दिया है प्रतिबंध
सोनौली। नेपाल में एक अप्रैल से ऑनलाइन जुआ प्रतिबंधित होने के बाद धंधेबाज काठमांडो जैसे बड़े शहरों से हटकर सीमावर्ती जिलों और छोटे कस्बों में अपना नेटवर्क संचालित करने में लगे हैं। रविवार को नेपाल पुलिस ने भैरहवा क्षेत्र में दो स्थानों पर छापेमारी कर 18 भारतीय युवकों समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया। दिल्ली, बंगाल समेत भारत के विभिन्न शहरों के ये युवक ऑनलाइन जुआ संचालित कर रहे थे। गौरतलब है कि भारत से अच्छी संख्या में लोग नेपाल में जुआ खेलने जाते हैं।
जानकारी के अनुसार, नेपाल सरकार ने एक अप्रैल से देशभर में ऑनलाइन जुआ पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद इस अवैध कारोबार से जुड़े लोग काठमांडो जैसे बड़े शहरों से हटकर सीमावर्ती जिलों और छोटे कस्बों में अपना नेटवर्क संचालित करने लगे थे। गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर इस गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से बैंक चेकबुक, लैपटॉप, मोबाइल, एटीएम कार्ड समेत जुआ संचालन में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुटी हुई है।
कैसीनो में अनुमति नहीं, ऑनलाइन जुआ कर रहा आकर्षित
नेपाल सरकार को आशंका है कि ऑनलाइन जुए के जरिए देश की आर्थिक संपत्ति बाहर जा रही है। वहीं, नेपाल में बढ़ते जुआ और शराब के चलन ने वहां की युवा पीढ़ी पर भी नकारात्मक असर डाला है, जिससे सीमावर्ती इलाकों में इसका प्रभाव पड़ा है। नेपाल के रूपनदेही जिले समेत सीमावर्ती क्षेत्रों में खुले कैसीनो और जुआ घरों का असर भारतीय सीमा से सटे इलाकों में भी साफ दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में भारतीय युवा जुए की लत का शिकार हो रहे हैं। नेपाल के कैसीनो में नेपाली नागरिकों को जुआ खेलने की अनुमति नहीं है, जिससे वहां के युवा ऑनलाइन जुए की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग ऐप के जरिए भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में बड़े स्तर पर ऑनलाइन जुआ संचालित कर रहे थे।
विज्ञापन
डीएसपी कृष्ण कुमार चंद का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े इस नेटवर्क की परतें खोलने के लिए जांच तेज कर दी गई है।
सात हजार से अधिक एप्लिकेशन बंद
नेपाल में ऑनलाइन सट्टेबाजी से संबंधित सात हजार से अधिक एप्लिकेशन और वेबसाइटें बंद कर दी गई हैं। नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण-एनटीए ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के समन्वय से अवैध रूप से संचालित सट्टेबाजी संबंधी एप और वेबसाइटों की पहचान कर उन्हें बंद कर दिया है। नेपाल की कैबिनेट बैठक में 27 मार्च को शासन सुधारों के अंतर्गत सट्टेबाजी एप और वेबसाइटों को 24 घंटे में बंद करने का फैसला लिया गया। था। दंड संहिता 2074 की धारा 125 की उपधारा (4) के अनुसार कोई भी व्यक्ति सट्टेबाजी में संलग्न नहीं होगा और न ही दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करेगा। इसका उल्लंघन करने पर सट्टेबाजी की राशि जब्त करने और एक वर्ष तक का कारावास और दस हजार नेपाली रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण ने महज 24 घंटे के भीतर 261 सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइटों को प्रतिबंधित कर दिया है। मंत्रालय के प्रवक्ता उदय बहादुर राणा ने बताया कि इन एप के माध्यम से न केवल वित्तीय अपराध बढ़ रहे थे, बल्कि देश की पूंजी का बड़े पैमाने पर पलायन हो रहा था।
प्राधिकरण के सहायक प्रवक्ता डॉ. प्रदीप पौड्याल ने सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को इन पोर्टल्स को युद्धस्तर पर ब्लॉक करने का सर्कुलर जारी कर दिया। ये अवैध एप भारत के लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट सिस्टम जैसे फोन पे, गूगल पे और पेटीएम का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं। सोनौली, भैरहवा, रक्सौल और बीरगंज जैसे सीमावर्ती शहरों में सक्रिय एजेंट भारतीय सट्टेबाजों से नकद रुपये लेकर इन डिजिटल वालेट्स के जरिए सट्टेबाजी खातों में क्रेडिट लोड करते हैं, जिससे लेनदेन को ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है। पूर्व में भी नेपाल में कई ऐसी गिरफ्तारियां हुई हैं जिनमें नेपाली और भारतीय नागरिक मिलकर एनपीएल, आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी करते गिरफ्तार हुए है।